अब डिजिटल होगा पढ़ाई का रास्ता: कम्पोजिट विद्यालय में लायंस क्लब ने स्थापित की कंप्यूटर लैब
आगरा। खंदारी रोड स्थित कम्पोजिट विद्यालय के छात्रों के लिए शिक्षा की दुनिया में एक नया अध्याय जुड़ गया है। अब कक्षा 6 से 8 तक के छात्र कंप्यूटर से पढ़ाई और प्रैक्टिकल सीख सकेंगे। यह संभव हुआ है लायंस क्लब द्वारा की गई पहल से, जिसमें संगनी क्लब, खुशबू क्लब और आस्था क्लब के संयुक्त सहयोग से विद्यालय में एक अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब की स्थापना की गई।
इस कंप्यूटर लेब का शुभारंभ पूर्व इंटरनेशनल डाइरेक्टर जितेंद्र सिंह चौहान, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संजीव कुमार तोमर, आर. एन. वर्मा, द्वितीय डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अजय भार्गव और रीजन चेयरपर्सन शिखा जैन ने संयुक्त रूप से किया।
जोन चेयरपर्सन रितु गोयल ने बताया कि कम्पोजिट विद्यालय के लगभग 200 छात्र अब लैब में कंप्यूटर चलाने और तकनीकी ज्ञान प्राप्त करने में सक्षम होंगे। पहले स्कूल में कंप्यूटर की अनुपलब्धता के कारण बच्चे व्यावहारिक ज्ञान से वंचित थे, लेकिन अब उन्हें यह सुविधा मिल पाएगी।
विद्यालय की इंचार्ज रितु सिंह ने लायंस क्लब और सहयोगी संगठनों का आभार व्यक्त किया और इसे बच्चों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।
इस अवसर पर सोनालिका अग्रवाल, श्वेता जैन, अंशु भार्गव, रितु मित्तल, गुंजन मित्तल, इंदु जैन, रेखा बंसल, अलका अग्रवाल, मानसी, रूपल, सरोज, मनीषा, निधि, सारिका, चेतना, ऋचा, आरती, साक्षी और पूजा सहित कई समाजसेविकाएं एवं क्लब सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए इस योगदान को सराहा।