श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा महासभा के ब्रज क्षेत्र पदाधिकारी घोषित, विवेक जैन अध्य़क्ष, मनोज महामंत्री और पंकज उपाध्यक्ष, डॊ. रुचि जैन को महिला शाखा की कमान
उत्तर प्रदेश में जैन समाज के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करते हुए श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा महासभा ने ब्रज क्षेत्र की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर कर्मठ युवाओं को नेतृत्व का बड़ा अवसर प्रदान किया है।
आगरा। श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा महासभा ने संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ब्रज क्षेत्र की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी है।
दिगंबर जैन महासभा के राष्ट्रीय कार्य अध्यक्ष विकेश मेहता ने युवाओं को आगे बढ़ाने की नीति के तहत यह घोषणा की। यह नियुक्तियां सुमित जैन (दिल्ली) एवं अमित जैन (आगरा) की अनुशंसा पर की गई हैं।
घोषित कार्यकारिणी में ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष के रूप में युवा उद्योगपति एवं व्यापारी नेता विवेक जैन को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं महामंत्री पद पर युवा समाजसेवी मनोज जैन को नियुक्त किया गया है।
उपाध्यक्ष पद पर आगरा के समाजसेवी पंकज जैन को मनोनीत किया गया है। महिला शाखा की कमान शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रो. डॉ. रुचि जैन को सौंपी गई है।
इन नियुक्तियों पर श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा के प्रमुख गजराज गंगवाल, पवन गोधा, शरद कासलीवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।