संस्कार भारती के गुरु पूर्णिमा समारोह में कला, साहित्य, पत्रकारिता और संगीत के पुरोधाओं का हुआ सम्मान

आगरा। संस्कार भारती, आगरा महानगर द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर महाराजा अग्रसेन सेवा सदन, लोहामंडी में गुरु पूर्णिमा उत्सव एवं नटराज पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में कला, साहित्य, पत्रकारिता, शिक्षा, संगीत, रंगमंच और फिल्म जगत की विशिष्ट विभूतियों को सम्मानित किया गया।

Aug 2, 2026 - 22:17
 0
संस्कार भारती के गुरु पूर्णिमा समारोह में कला, साहित्य, पत्रकारिता और संगीत के पुरोधाओं का हुआ सम्मान
गुरु पूर्णिमा समारोह में श्रीमनःकामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी महाराज का सम्मान करते संस्कार भारती के पदाधिकारी।

कार्यक्रम का दीप जलाकर उद्घाटन करते संस्कार भारती के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बांकेलाल गौड़ और अन्य पदाधिकारी।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्री मनःकामेश्वर महादेव मंदिर के महंत योगेश पुरी ने कहा कि कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते हैं, जिनका सम्मान करके समाज और संस्थाएं स्वयं को सम्मानित महसूस करती हैं। संस्कार भारती ने ऐसे ही व्यक्तित्वों का सम्मान कर स्वयं को गौरवान्वित किया है।

महंत योगेश पुरी ने कहा कि समाज में कुछ लोग सम्मान पाने से सम्मानित होते हैं, जबकि कुछ ऐसे भी होते हैं जिनका सम्मान करना स्वयं समाज के लिए गौरव का विषय बन जाता है। उन्होंने कहा कि संस्कार भारती ने जिन विभूतियों को सम्मानित किया है, वे अपने-अपने क्षेत्र में दीर्घकालीन साधना और उत्कृष्ट योगदान के कारण समाज के लिए प्रेरणा हैं।

संस्कार भारती के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य बांकेलाल ने कहा कि कला की विभिन्न विधाओं में वर्षों तक निरंतर साधना करने वाले कलाकार गुरुत्व को प्राप्त कर लेते हैं। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर संस्कार भारती पूरे देश में नटराज पूजन के माध्यम से कला के गुरुजनों का सम्मान करती है और उनकी साधना को समाज के सामने आदर्श के रूप में प्रस्तुत करती है।

महानगर महामंत्री ओम स्वरूप गर्ग ने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित किया गया। इनमें शिक्षाविद मंजरी अग्रवाल, वरिष्ठ चित्रकार डॉ. मनोज कुमार, वरिष्ठ फिल्मकार रंजीत सामा, वरिष्ठ कवयित्री एवं साहित्यकार डॉ. कमलेश नगर तथा डॉ. कुसुम चतुर्वेदी, वरिष्ठ पत्रकार एस. पी. सिंह एवं राजीव सक्सेना, वरिष्ठ संगीत साधिका डॉ. शोभी माथुर तथा प्रख्यात नाट्यकर्मी अनिल जैन शामिल रहे।

इसके अतिरिक्त संस्कार भारती के प्रांतीय संरक्षक योगेश अग्रवाल, हरिमोहन सिंह कोठिया, आलोक आर्य, डॉ. सरोज भार्गव, डॉ. साधना सिंह तथा प्रो. चित्रलेखा सिंह का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं द्वारा गुरु वंदन जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संस्कार भारती के पदाधिकारी, कलाकार, साहित्यकार, शिक्षाविद एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से आर्किटेक्ट राजीव द्विवेदी, प्रेमचंद अग्रवाल, ओम स्वरूप गर्ग, जिला अध्यक्ष राम अवतार यादव, जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह सोलंकी, मीनाक्षी मिश्रा अंजलि, नूतन अग्रवाल ज्योति, श्याम तिवारी, प्रदीप सिंघल, आशीष जैन, सुरेश चंद्र अग्रवाल, लोकेश पाठक, बबीता पाठक, राजीव अग्रवाल रिंकू, संदीप गोयल, डॉ. आभा, डॉ. मोना मिश्रा, कुमारी भावना, डॉ. राधा मुकुल गुप्ता, प्रो. शुभदा पाण्डेय, रश्मि सिंह, प्रभु दत्त उपाध्याय, नंदकिशोर, श्रीमती रेणु अग्रवाल, राकेश शर्मा, निर्मल अग्रवाल, रेनू सिंघल, अनिल अग्रवाल, वंदना बंसल, संदीप कुमार बंसल, छीतरमल गर्ग, नन्द नन्दन गर्ग, नीरज अग्रवाल, सुधांशु गर्ग, राजीव सिंघल, राजीव क्वात्रा, अकवार सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor