फतेहपुर सीकरी में 25 दिसंबर को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह, लक्ष्य संस्था करेगी 400 से अधिक प्रतिभाओं का सम्मान

फतेहपुर सीकरी (आगरा)। कौरई टोल प्लाजा के समीप स्थित एक रेस्टोरेंट में लोधी क्षत्रिय एंप्लाइज एसोसिएशन ‘लक्ष्य’ आगरा द्वारा आयोजित होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह एवं लक्ष्य पत्रिका विमोचन कार्यक्रम को लेकर रविवार को पोस्टर विमोचन किया गया। इस अवसर पर संस्था के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Dec 14, 2025 - 21:27
 0
फतेहपुर सीकरी में 25 दिसंबर को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह, लक्ष्य संस्था करेगी 400 से अधिक प्रतिभाओं का सम्मान
लक्ष्य संस्था व्दारा फतेहपुर सीकरी में 25 दिसंबर को आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह के पोस्टर का विमोचन करते संस्था के पदाधिकारी ।

फतेहपुर सीकरी (आगरा)।  कौरई टोल प्लाजा के समीप स्थित एक रेस्टोरेंट में लोधी क्षत्रिय एंप्लाइज एसोसिएशन ‘लक्ष्य’ आगरा द्वारा आयोजित होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह एवं लक्ष्य पत्रिका विमोचन कार्यक्रम को लेकर रविवार को पोस्टर विमोचन किया गया। इस अवसर पर संस्था के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

संस्था के जिला अध्यक्ष इंजीनियर किशोरी सिंह राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में यह कार्यक्रम 12 अक्टूबर 2025 को प्रस्तावित था, जिसमें हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं, नव नियुक्ति प्राप्त करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों तथा राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाना था। परंतु खेरागढ़ तहसील की खुशियापुर ग्राम पंचायत में माता की मूर्ति विसर्जन के दौरान 12 युवकों की आकस्मिक मृत्यु के चलते कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था।

अब संस्था द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि 25 दिसंबर 2025 को भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसी कार्यक्रम में लक्ष्य पत्रिका का विमोचन भी किया जाएगा। समारोह के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। सम्मान समारोह में छात्रों को भविष्य के लिए प्रेरित करने हेतु समाज के प्रतिष्ठित और प्रेरणादायक व्यक्तित्व मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। 

कार्यक्रम में डॉ. बनवारी लाल (आईआरएस), पूर्व मुख्य आयकर आयुक्त भारत सरकार, केपी सिंह (आईपीएस), पूर्व आईजी, इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस, डॉ. संतोष लोधी (एमबीबीएस, एमएस), राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई, अजय कुमार सिंह, मुख्य नगर नियोजन अधिकारी, बरेली विकास प्राधिकरण, अंजू सिंह, पूर्व परियोजना निदेशक, सूडा उत्तर प्रदेश, इंजीनियर सुबोध राजपूत (सीनियर डीएसटी)
तथा गुलाब सिंह लोधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, लोधी क्षत्रिय एंप्लाइज एसोसिएशन ‘लक्ष्य’ प्रमुख रूप से शामिल रहेंगे।

इंजीनियर किशोरी सिंह राजपूत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंजीनियर सतीश राजपूत और संरक्षक इंजीनियर रतिराम वर्मा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि कार्यक्रम में हाईस्कूल के 231, इंटरमीडिएट के 112 छात्र-छात्राओं,राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के खेलों में पदक प्राप्त करने वाले 15 खिलाड़ी,नव नियुक्ति प्राप्त करने वाले 35 अधिकारी-कर्मचारी तथा सेवानिवृत्त होने वाले 18 अधिकारी-कर्मचारियों को मंच पर सम्मानित किया जाएगा।

बैठक में डॉ. अशोक कुमार सिंह, इंजीनियर तेज सिंह (प्रचार मंत्री), इंजीनियर देवी सिंह (सांस्कृतिक मंत्री), महावीर सिंह वर्मा (ऑडिटर), विजयपाल सिंह, कोमल सिंह राजपूत, सुरेश चंद्र राजपूत, महामंत्री लक्ष्मण सिंह, भीम सिंह, कैप्टन ओमप्रकाश वर्मा, गंगा प्रसाद जबन, वीरेंद्र सिंह, तहसील अध्यक्ष सोहनलाल राजपूत और महामंत्री भारत सिंह सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।