हर घर समाजवादी का बिगुल: महानगर अध्यक्ष के आह्वान पर भूतपूर्व सैनिक भी उतरे मैदान में
समाजवादी पार्टी के हर घर समाजवादी अभियान को नई धार देते हुए आगरा में भूतपूर्व सैनिकों ने भी खुलकर मोर्चा संभाल लिया है। महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास के आह्वान पर सैनिक प्रकोष्ठ की बैठक में पूर्व सैनिकों ने अन्याय, महंगाई और तानाशाही के खिलाफ समाजवादी पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष का ऐलान किया।
आगरा। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष जनाब शब्बीर अब्बास के आह्वान पर रविवार को समाजवादी पार्टी के सैनिक प्रकोष्ठ, जिला आगरा द्वारा पार्टी कार्यालय, फतेहाबाद रोड पर मासिक बैठक, नववर्ष मिलन समारोह एवं नवनियुक्त जिला अध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष के स्वागत-सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिक, सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में पूर्व सैनिकों ने एक स्वर में कहा कि अब देश में बढ़ते अन्याय, महंगाई और तानाशाही के खिलाफ समाजवादी पार्टी के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे और बदलाव की लड़ाई को घर-घर तक पहुंचाएंगे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने कहा भूतपूर्व सैनिक देश की सीमाओं के रक्षक रहे हैं। अब लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए समाजवादी विचारधारा को हर घर तक पहुंचाएंगे।
2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनना तय है।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर घर समाजवादी अभियान को बूथ स्तर तक पूरी ताकत से पहुंचाया जाएगा और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त किया जाएगा।
बैठक में एसआईआर अभियान, नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के निर्णय लिये गये। बैठक में उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों ने स्पष्ट कहा कि वे न झुके हैं, न बिके हैं, और अब बदलाव की लड़ाई को हर घर तक ले जाना उनका संकल्प है।
बैठक में नरेंद्र सिंह, कमलेश कुमार, रामवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, भगवान सिंह, भारत सिंह यादव, सुरेश कुमार, बलवीर सिंह, अवनिल कुमार, मनोज कुमार, हरी शंकर, अशोक कुमार, प्रताप सिंह यादव, विनय भदौरिया, विजेंद्र सिंह गुर्जर, मुनीश कुमार, पंकज कुमार, लक्ष्मण सिंह, रविन्द्र सिंह, ओंकार यादव, नेत्रपाल सिंह, बाबू खान, लतीफ खान, राजेश्वर सिंह, ओमप्रकाश, राधेश्याम सिंह, रामकिशन, लतीफ अहमद, रामरूप सिंह, रामस्वामी, महेंद्र सिंह, सोनेलाल सिंह, शिवनारायण, प्रेमपाल सिंह सहित अनेक सम्मानित साथी उपस्थित रहे।