विश्व हेल्थ कवरेज दिवस पर आगरा में अनोखी पहल, डॉक्टरों और फार्मासिस्टों ने ली आगरा मेट्रो की स्पेशल ‘हेल्थ कनेक्ट राइड’
आगरा। विश्व हेल्थ कवरेज दिवस के अवसर पर आगरा में एक अनोखी और प्रेरणादायक पहल देखने को मिली, जब शहर के प्रतिष्ठित हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स, सीनियर डॉक्टर्स और फार्मासिस्टों के लिए ताज महल मेट्रो स्टेशन से ताज ईस्ट गेट मेट्रो स्टेशन तक एक विशेष मेट्रो राइड का आयोजन किया गया। इस अनूठे ‘कम्युनिटी कनेक्ट’ कार्यक्रम का उद्देश्य था, स्वास्थ्य सेवाओं और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन को एक साथ जोड़कर शहर को बेहतर हेल्थ-ट्रांजिट मॉडल की दिशा में आगे बढ़ाना।

डॉक्टर्स और फार्मासिस्टों की टीम ने मेट्रो राइड के दौरान आगरा मेट्रो के अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, सुरक्षा मानकों और सुंदर डिज़ाइन की सराहना की। उन्होंने इसे शहर की बढ़ती आबादी, बढ़ते यातायात दबाव और मरीजों की सुविधा के लिहाज से एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
ताज ईस्ट गेट स्टेशन पर आयोजित विचार-विमर्श सत्र
राइड के बाद ताज ईस्ट गेट मेट्रो स्टेशन पर एक इंटरैक्टिव सेशन भी आयोजित हुआ, जिसमें हेल्थ सेक्टर और पब्लिक ट्रांसपोर्ट के बीच तालमेल कैसे बेहतर किया जाए, इस पर कई प्रभावी सुझाव सामने आए। डॉक्टर्स ने कहा कि मेट्रो अस्पतालों के लिए एक रेपिड एक्सेस सिस्टम बन सकती है। मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों के आने-जाने में लगने वाला समय कम होगा। हेल्थ चेक-अप कैम्प, जनजागरूकता कार्यक्रम और मेडिकल इमरजेंसी सपोर्ट के लिए मेट्रो एक मजबूत प्लेटफॉर्म बन सकती है। डॉक्टर्स ने “स्वास्थ्य और यात्रा का संतुलन” नामक थीम पर कई सुझाव दिए और शहर में हेल्थ फैसिलिटीज़ तक आसान पहुंच बनाने में मेट्रो की भूमिका को अत्यंत प्रभावी बताया।
मेट्रो से अस्पतालों की कनेक्टिविटी
आगरा मेट्रो के दोनों कॉरिडोरों को इस तरह प्लान किया गया है कि यह शहर के प्रमुख अस्पतालों और मेडिकल संस्थानों को सुगम कनेक्टिविटी प्रदान करें। मेडिकल कॉलेज मेट्रो स्टेशन सीधे एसएन मेडिकल कॉलेज और आसपास के अस्पतालों को जोड़ेगा। कॉरिडोर–2 के माध्यम से जिला अस्पताल तक आसान पहुंच सुनिश्चित होगी। पहले कॉरिडोर पर राजा की मंडी मेट्रो स्टेशन दिल्ली गेट क्षेत्र के अस्पतालों और क्लीनिक्स को बेहतर ट्रांजिट सुविधा प्रदान करेगा। डॉक्टर्स और फार्मासिस्टों ने माना कि मेट्रो की यह सुविधा मरीजों, स्वास्थ्य कर्मियों और सामान्य नागरिकों के लिए आने वाले समय में एक बड़ा बदलाव लाएगी।
एक स्वास्थ्य–अनुकूल शहर की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
यह ‘हेल्थ कनेक्ट मेट्रो राइड’ आगरा में स्वास्थ्य और यातायात के बीच आधुनिक तालमेल का एक सफल उदाहरण मानी जा रही है। आने वाले दिनों में इस तरह की और पहलें शहर को स्मार्ट, स्वस्थ और ट्रैफिक-फ्रेंडली बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी।