तक्षशिला कालोनी में बप्पा के स्वागत में किया डांडिया
शहर में गणपति महोत्सव की धूम है। जगह जगह गणपति के पंडाल सजे हैं। कहीं भजन हो रहे हैं तो कहींं नृत्य कर बप्पा को रिझाया जा रहा है।

आगरा। ताजनगरी स्थित तक्षशिला कालोनी में गणपति पंडाल में महिला मंडल ने आरती के साथ डांडिया नृत्य किया। पधारों गजानन जी मेरे घर में पधारो भजन की धुन पर महिलाएं जमकर नाचीं।
सभी ने खुशी का इजहार करते हुए बप्पा से प्रार्थना की कि सभी देशवासियों के घरों में सुख शांति का वास रहे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से चांदनी भोजवानी, शिल्पा चावला, कोमल नाजकानी, सपना मोडवानी, लक्ष्मी ज्ञानचंदानी, दिव्या कालरा, दिव्या कोठारी, भावना, केसर नंदिनी, मानसी, रिधिमा, कोमला, मोना सेठी, दिव्या मोटवानी, पूजा व भाग्यश्री आदि ने हिस्सा लिया।