आपके सितारेः सोमवार, 03 अगस्त 2026 का राशिफल और मंगलवार, 04 अगस्त 2026 का पंचांग
03 अगस्त, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 04 अगस्त, 2026 का पंचांग भी।
मेष :-
दिन नई शुरुआत और रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए शुभ रहेगा। लंबे समय से लंबित काम पूरे होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और माता-पिता का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा। सरकारी योजनाओं या नई नीतियों का लाभ करियर में मिल सकता है। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें और भविष्य की योजनाओं पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :-
सफलता और संतोष का अनुभव होगा। व्यापार में पिता या वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा, जिससे नए अवसर प्राप्त होंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। परिवार के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे और मानसिक शांति मिलेगी। आर्थिक स्थिति स्थिर बनी रहेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यावसायिक सफलता प्राप्त होगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :-
व्यापारिक लेन-देन में सतर्कता बरतें। नेटवर्क मार्केटिंग, सेल्स या मार्केटिंग से जुड़े लोगों को नए क्लाइंट मिलने से लाभ होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा और ज्ञान बढ़ेगा। परिवार के साथ समय बिताने से संबंध मजबूत होंगे। कला और संगीत के क्षेत्र में प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :-
करियर और रोजगार से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और बच्चों की उपलब्धियां खुशी देंगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। परिवार में मेहमानों के आगमन से घर का माहौल उत्साहपूर्ण रहेगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के लोगों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। व्यापार बहुत अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :-
निवेश से जुड़े फैसले लाभदायक साबित हो सकते हैं। अनुभवी लोगों की सलाह भविष्य में सफलता दिलाएगी। सामाजिक कार्यों में भागीदारी से सम्मान मिलेगा। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। शोध और नवाचार से जुड़े लोगों को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आर्थिक मामलों में समझदारी से निर्णय लें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा, हालांकि स्वास्थ्य में थोड़ी गड़बड़ी रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :-
दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। अधूरे कामों को समय से पूरा करने का प्रयास रहेगा। बॉस के साथ मतभेद होने की संभावना है और पुराने निर्णय को लेकर पछतावा हो सकता है। दांत या स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के लिए डॉक्टर से परामर्श लाभकारी रहेगा। बिजनेस में पार्टनरशिप की डील फाइनल करने का अवसर मिलेगा। धार्मिक यात्रा का अवसर मिलने से मानसिक शांति प्राप्त होगी।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
तुला :-
आलस्य को दूर करके आगे बढ़ना आवश्यक है। परोपकार के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा रहेगा। मनोकामना पूरी होने से खुशी का अनुभव होगा। किसी बात को लेकर पिताजी नाराज हो सकते हैं। विवाह संबंधी बाधाएं दूर हो सकती हैं। पुराने अनुभवों से सबक लें और कर्ज समय पर चुकाने का प्रयास करें। दांपत्य जीवन में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। भाग्यशाली रंग- जरीम कलर | भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :-
दिन नुकसान और सतर्कता का संकेत देता है। जीवनसाथी से बातचीत में सावधानी रखें। वाद-विवाद और समय पर काम न होने से नुकसान हो सकता है। रहन-सहन में सुधार का प्रयास रहेगा। मित्रों के साथ पार्टी या आयोजन की योजना बनेगी। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी आवश्यक है। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन धैर्य और समझदारी से सब संभल जाएगा। भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9
धनु :-
दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। लेन-देन से जुड़ी समस्याएं हल होंगी। कार्यक्षेत्र में जूनियर्स की मदद लेनी पड़ सकती है। खोई हुई प्रिय वस्तु मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन में साथी की बातों पर ध्यान दें और निवेश करते समय सतर्क रहें। मेहनत का फल निश्चित रूप से मिलेगा। संपत्ति या निवेश से जुड़े मामलों में लाभ मिलने की संभावना है। व्यवसाय में सुधार होगा। भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 3
मकर :-
बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने का दिन है। खर्च और बचत दोनों पर ध्यान देना आवश्यक है। परोपकार के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा रहेगा। घर में मेहमान का आगमन हो सकता है। जीवनसाथी से चल रहे वाद-विवाद को सुलझाने का प्रयास सफल रहेगा। संतान उम्मीदों पर खरी उतरेगी। विदेश से व्यापार करने वालों को खुशखबरी मिल सकती है। परिवार के सहयोग से सभी उलझनों का समाधान मिल जाएगा।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :-
दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। काम में मुश्किलें आ सकती हैं, इसलिए बिना सोचे-समझे कोई कदम न उठाएं। आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने का समय है। बाहर जाने या यात्रा की योजना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में धोखा मिलने की संभावना को नजरअंदाज न करें। मेहनत और लगन से किए गए कार्यों का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 7
मीन :-
निवेश करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। शारीरिक व मानसिक रूप से उत्तम स्थिति रहेगी। परिजन व पड़ोसियों से बहस करने से बचें, क्योंकि छोटी-सी बहस भी बड़े झगड़े में बदल सकती है। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना है। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। नई सोच की वजह से कार्य में नयापन आएगा। किसी धार्मिक स्थल पर जाने का योग बन सकता है।
भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइल: 9893118788
-04 अगस्त 2026 का पंचांग-
वार: मंगलवार।
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
माह: श्रावण।
पक्ष: कृष्ण।
तिथि: षष्ठी रात्रि 10:03 बजे तक रहेगी, इसके बाद सप्तमी तिथि प्रारंभ होगी।
चंद्र राशि: रात्रि 09:54 बजे तक चंद्रमा मीन राशि में रहेगा, इसके बाद मेष राशि में प्रवेश करेगा।
चंद्र नक्षत्र: रेवती नक्षत्र रात्रि 09:54 बजे तक रहेगा, इसके बाद अश्विनी नक्षत्र प्रारंभ होगा।
योग: धृति योग शाम 07:33 बजे तक रहेगा, इसके बाद शूल योग प्रारंभ होगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:58 बजे से दोपहर 12:51 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग, अमृतसिद्धि योग और रवि योग।
सूर्योदय: प्रातः 05:45 बजे।
सूर्यास्त: सायं 07:04 बजे।
राहुकाल: अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।
तीज-त्योहार और योग: मधुसर्पिष योग, प्रथम मंगलागौरी व्रत, पंचक और गण्डमूल।
विशेष दिवस: कोई विशेष दिवस नहीं है।
पंचक: रात्रि 09:54 बजे समाप्त होंगे।
मूल: चल रहे हैं।
भद्रा: रात्रि 10:03 बजे से अगले दिन प्रातः 09:26 बजे तक रहेगी।
दिशाशूल: उत्तर दिशा की ओर रहेगा।