आपके सितारेः गुरुवार, 06 अगस्त 2026 का राशिफल और शुक्रवार, 07 अगस्त 2026 का पंचांग

06 अगस्त, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 07 अगस्त, 2026 का पंचांग भी।

Aug 5, 2026 - 22:22
 0
आपके सितारेः गुरुवार, 06 अगस्त 2026 का राशिफल और शुक्रवार, 07 अगस्त 2026 का पंचांग

मेष :- शिक्षा से जुड़े सभी कार्य आसानी से बनेंगे। कहीं दूर से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। हालांकि रिश्तेदारों से मतभेद होने की आशंका बनी रहेगी। अचानक कोई भी फैसला करने से बचें और तेज गति से वाहन न चलाएं। सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। व्यापार के मामलों में आज धन निवेश करने से पूरी तरह बचना उचित रहेगा।

भाग्यशाली रंग- हल्का लाल | भाग्यशाली अंक- 8

वृषभ :- मानसिक तनाव कम होगा और लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। करियर को आगे बढ़ाने के लिए समय अनुकूल रहेगा। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। विदेश से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है तथा यात्रा लाभदायक रहेगी। व्यापार में अच्छे लाभ के योग हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमी की स्थिति बन सकती है।

भाग्यशाली रंग- बैंगनी | भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन :- धन के लेनदेन में बेहद सावधानी बरतनी होगी। किसी से मतभेद होने की स्थिति बन सकती है। सेहत के मामले में लापरवाही न करें। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात होने पर पुरानी यादें ताजा होंगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। व्यापार में किसी भी तरह के उधार लेनदेन से बचना समझदारी होगी।

भाग्यशाली रंग- सिलेटी | भाग्यशाली अंक- 1

कर्क :- तनाव दूर होगा। योजना बनाकर कार्य करने के लिए दिन अनुकूल है। रचनात्मक कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। अचानक धन प्राप्ति के योग हैं और आत्मविश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। व्यापार में लाभ के सुंदर योग बन रहे हैं। घर और कार्यस्थल के बीच बेहतर तालमेल बना रहेगा।

भाग्यशाली रंग- भूरा | भाग्यशाली अंक- 2

सिंह :- परिवार से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। प्रॉपर्टी से जुड़े कार्य आसानी से बनेंगे। हालांकि खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। हर कार्य सोच-समझकर करना होगा। धन प्राप्ति में आ रही बाधाएं दूर होंगी। सेहत अच्छी रहेगी और व्यापार से जुड़े कार्य सफल होंगे। रुके हुए कार्यों के कारण कारोबार में कुछ मंदी आ सकती है।

भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- मित्रों की मदद से सफलता मिलेगी। वाणी का प्रयोग सोच-समझकर करें। नया कार्य शुरू करने का विचार बनेगा। रिश्तेदारों से चल रहे मतभेद दूर होंगे। खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए उधार लेनदेन से बचें। व्यापार में लाभ के योग हैं। आलस को हावी न होने दें। वैवाहिक संबंधों में मधुरता और प्रेम बना रहेगा।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 3

तुला :- सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होने से उत्साह बना रहेगा। प्रॉपर्टी से लाभ मिलने के योग हैं। समाज और कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। बातचीत में वाणी पर संयम रखें। लंबी दूरी की यात्रा से बचना बेहतर रहेगा। कारोबार बढ़ाने के लिए समय अनुकूल है। परिवार में अच्छा तालमेल बना रहेगा।

भाग्यशाली रंग- क्रीम | भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक :- किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ेगी और धन लाभ होगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। कार्यों में तेजी आएगी और उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे। व्यापार से जुड़े सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमी हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 6

धनु :- अनजान लोगों से पूरी तरह सावधान रहें। सेहत के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही न करें। करियर से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। विदेश से संबंधित कार्य पूरे होंगे। संतान की तरक्की होगी और कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। व्यापार में नया निवेश करने से बचें। व्यस्त दिनचर्या के बीच परिवार के लिए समय निकालने से सभी प्रसन्न रहेंगे।

भाग्यशाली रंग- हल्का पीला | भाग्यशाली अंक- 7

मकर :- समय पूरी तरह अनुकूल रहेगा। धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी। नई नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी और प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। सेहत अच्छी रहेगी। व्यापार में लाभ के कई शानदार अवसर प्राप्त होंगे।
भाग्यशाली रंग- धूमल | भाग्यशाली अंक- 10

कुंभ :- नेतृत्व क्षमता में निखार आएगा। वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे पुरानी चिंताएं दूर होंगी। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। धन लाभ के नए रास्ते खुलेंगे। किसी भी विषय पर जिद करने से बचें। व्यापार में अच्छी तरक्की के योग हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। विपरीत लिंग के किसी व्यक्ति से मुलाकात होने पर पुरानी खुशनुमा यादें ताजा होंगी।

भाग्यशाली रंग- कत्थई | भाग्यशाली अंक- 18

मीन :- भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। परिवार में खुशहाली और सुख बढ़ेगा। कार्यों की खुलकर सराहना होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और धन लाभ होगा। हालांकि रिश्तेदारों से कुछ दूरी बन सकती है। व्यापार की स्थिति मजबूत रहेगी। वैवाहिक संबंधों में मधुरता और नजदीकी बनी रहेगी। प्रेम संबंध भी मजबूत होंगे। पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें।

भाग्यशाली रंग- नारंगी | भाग्यशाली अंक- 12

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइल 9893118788

Bottom of Form

-07 अगस्त 2026 का पंचांग-

वारः शुक्रवार।

विक्रम संवतः 2083

शक संवतः 1948

माहः श्रावण।

पक्षः कृष्ण।

तिथिः नवमी सायं 04:36 बजे तक, उपरांत दशमी रहेगी।

चंद्र राशिः दिनरात वृषभ राशि में रहेगा।

चंद्र नक्षत्रः कृतिका नक्षत्र सायं 06:43 बजे तक, उपरांत रोहिणी नक्षत्र रहेगा।

योगः वृद्धि योग मध्याह्न 12:11 बजे तक, उपरांत ध्रुव योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:58 बजे से मध्याह्न 12:51 बजे तक।

शुभ मुहूर्तः कोई नहीं है।

सूर्योदयः प्रातः 05:46 बजे।

सूर्यास्तः सायं 07:02 बजे।

राहूकालः प्रातः 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

तीज-त्योहारः मासिक कार्तिगाई।

विशेष दिवसः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूलः कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूलः पश्चिम दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor