आपके सितारेः शुक्रवार, 15 अगस्त 2025 का राशिफल

15 अगस्त 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 16 अगस्त, 2025 का पंचांग भी।

Aug 14, 2025 - 23:09
 0
आपके सितारेः शुक्रवार, 15 अगस्त 2025 का राशिफल

मेष: कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन भावुकता पर नियंत्रण आवश्यक होगा। व्यवसाय में नई और लाभदायक योजनाओं से फायदा मिलेगा। किराना और धातु के कारोबार से जुड़े जातक अच्छी कमाई कर पाएंगे। पारिवारिक रिश्तों में प्रेम बना रहेगा, लेकिन भावुकता और आवेश में कोई कदम उठाने से बचना होगा।
भाग्यशाली रंग: चमकीला लाल | भाग्यशाली अंक: 7

वृषभ: घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन संभव। पिता और पैतृक पक्ष से लाभ मिल सकता है। लंबे समय से अधूरी चाहत पूरी होने की संभावना। शौक पूरा करने और यात्रा या मनोरंजन पर धन खर्च होने का योग। शिक्षा में बेहतर परिणाम मिलने की संभावना।
भाग्यशाली रंग: बादामी | भाग्यशाली अंक: 4

मिथुन: अल्पकालिक निवेश का लाभ संभव। धन कमाने के लिए जोखिम भरे निर्णय लाभकारी रह सकते हैं। नौकरी में दबाव रहेगा, लेकिन संयम और धैर्य से स्थिति संभाली जा सकती है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से सहयोग और समर्थन मिलेगा। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण आवश्यक।
भाग्यशाली रंग: हरा | भाग्यशाली अंक: 3

कर्क: करियर में प्रयास का पूरा प्रतिफल मिलेगा। नौकरी में बदलाव की योजना रखने वालों को प्रयास करने का अवसर। आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ और कमाई बढ़ने की संभावना। संपत्ति से जुड़े बड़े सौदे का अवसर मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग: भूरा | भाग्यशाली अंक: 2

सिंह: पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग। योजनाएं फलदायी होंगी। परिवार में तनाव दूर होगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रुचिकर भोजन का आनंद मिलेगा और बच्चों के साथ सुखद समय बीतेगा। स्वास्थ्य अनुकूल।
भाग्यशाली रंग: नारंगी | भाग्यशाली अंक: 9

कन्या: मानसिक तनाव और स्वास्थ्य संबंधी समस्या संभव। मन में उथल-पुथल की स्थिति रहेगी। पारिवारिक विषयों को लेकर चिंता और परेशानी। आर्थिक मामलों में लाभ, लेकिन खर्च पर नियंत्रण आवश्यक। मित्र या करीबी संबंधी से सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: गेरुआ | भाग्यशाली अंक: 8

तुला: पारिवारिक जीवन में तालमेल और सहयोग का लाभ। नौकरी और कारोबार में मेहनत और कार्यकुशलता का फायदा। वाहन सुख और भौतिक साधनों का लाभ संभव। आर्थिक मामलों में खर्चीला दिन, धैर्य और संयम आवश्यक।
भाग्यशाली रंग: सफेद | भाग्यशाली अंक: 1

वृश्चिक: कार्यों में सफलता और उन्नति के नए अवसर। स्वास्थ्य अनुकूल, सक्रियता बनी रहेगी। सगे संबंधियों से तालमेल और निकट संबंधी से लाभ और उपहार मिलने की संभावना। दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग: बैंगनी | भाग्यशाली अंक: 6

धनु: कार्यों का पूरा प्रतिफल और लाभ। अचानक लाभ प्राप्ति संभव। पूर्व निवेश का लाभ और आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी से कोई खास तोहफा मिलने की संभावना। नौकरी में अनुकूल दिन।
भाग्यशाली रंग: हल्का पीला | भाग्यशाली अंक: 9

मकर: सुस्ती और मानसिक तनाव संभव। आर्थिक मामलों में सावधानी आवश्यक। खर्चों पर नियंत्रण और बचत पर ध्यान। नए काम शुरू करने की बजाय पुराने कार्य निपटाने पर जोर। दोस्तों और परिवार से सहयोग मिलने की संभावना।
भाग्यशाली रंग: मटमैला | भाग्यशाली अंक: 8

कुम्भ: बड़ी चाहत पूरी होने से खुशी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि। सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी से महत्व बढ़ेगा। धर्म-कर्म में रुचि और धार्मिक स्थल की यात्रा की योजना संभव।
भाग्यशाली रंग: सिलेटी | भाग्यशाली अंक: 1

मीन: कार्यों में सजग और सावधान रहने की आवश्यकता। काम के दबाव से थकान और स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। विचारों और वाणी पर नियंत्रण जरूरी, अन्यथा सहकर्मियों के साथ तनाव संभव। सक्रियता बनी रहे।
भाग्यशाली रंग: बादामी | भाग्यशाली अंक: 2

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। - मोबाइलः  9893118788

-16 अगस्त 2025 का पंचांग-

वारः शनिवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: भाद्रपद मास-कृष्ण पक्ष।

तिथि: अष्टमी रात्रि 09:34 बजे तक तत्पश्चात नवमी रहेगी।

चंद्र राशि: प्रात: 11:43 बजे तक मेष तत्पश्चात वृषभ राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: भरणी नक्षत्र प्रात: 06:06 बजे तक तत्पश्चात कृतिका कल प्रात: 04:38 बजे तक तत्पश्चात रोहिणी नक्षत्र रहेगा।

योगः वृद्धि प्रात: 07:21 बजे तक तत्पश्चात ध्रुव कल प्रात: 04:28 बजे तक तत्पश्चात व्याघात योग रहेगा।   

अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:57 बजे से मध्याह्न 12:49 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग,अमृतसिद्धियो।

सूर्योदयः प्रातः 05:51 बजे।

सूर्यास्तः सायं 06:54 बजे।

राहूकालः प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।    

तीज त्योहार: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी,दही हांडी, मासिक कार्तिगाई,कालाष्टमी।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

दिशाशूल: पूर्व दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor