आपके सितारेः मंगलवार, 19 अगस्त 2025 का राशिफल

19 अगस्त 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 20 अगस्त, 2025 का पंचांग भी।

Aug 18, 2025 - 23:09
 0
आपके सितारेः मंगलवार, 19 अगस्त 2025 का राशिफल

मेष :- बोली में मिठास बनाए रखने से किसी से विवाद होने की आशंका दूर रहेगी। लेखकों और कलाकारों के लिए समय अनुकूल है। भाइयों के बीच में प्रेम बढ़ेगा। दोपहर के बाद चिंताओं में वृद्धि होगी और उत्साह कम होगा। ऑफिस के काम में कम रुचि रहेगी। रिश्तों की सफलता के लिए अपनों को मनाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 1

वृषभ :- महत्वपूर्ण काम समय पर पूरे होंगे। कार्यस्थल पर काम की प्रशंसा हो सकती है। धन लाभ की संभावना है। शारीरिक और मानसिक रूप से उत्साही रहेंगे। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक गुजरेगा। दोपहर बाद किसी बात को लेकर उलझन रहेगी। जल्दबाजी में कोई अवसर हाथ से निकल सकता है। वाहन धीमे चलाएं।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन :- दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। चिंता घेरे रहेगी और शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य है। बड़े लाभ के लालच से बचें। परिवार में मतभेद रह सकता है। दोपहर के बाद सभी कामों में अनुकूलता का अनुभव होगा। काम पूरा होने का उत्साह बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क :- व्यापार में लाभ के योग हैं। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट में भी लाभ होगा। पर्यटन स्थल पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। दोपहर के बाद आलस्य बढ़ेगा, काम में मन नहीं लगेगा। आंख के रोगों से कष्ट संभव है। परिजनों पर धन खर्च करके प्रसन्नता मिलेगी। गाड़ी और इलेक्ट्रॉनिक सामान के उपयोग में सावधानी बरतें।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह :- नए काम की शुरुआत के लिए दिन उत्तम है। अधूरे काम पूरे होंगे। कार्यस्थल पर काम की तारीफ होगी। दोस्तों और परिजनों से उपहार मिल सकता है। व्यापार में नए संपर्क भविष्य में लाभ देंगे। परिजनों व मित्रों के साथ आनंददायी क्षण गुज़रेंगे। आय वृद्धि के योग हैं। कोई सुखद प्रवास संभव है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- व्यापार से अन्य लोग भी लाभान्वित होंगे। सकारात्मक ऊर्जा दूसरों को भी प्रेरित करेगी। लंबे प्रवास का योग है। स्वास्थ्य में सावधानी रखें। दूर के रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। दोपहर बाद किसी काम में अधिकारी सहयोग देंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6

तुला :- खानपान पर विशेष ध्यान दें। नए काम का आरंभ करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। अधिक काम से आलस्य और मानसिक चिंता रहेगी। यात्रा लाभकारी नहीं होगी। दोपहर के बाद कुछ नया करने की प्रेरणा मिलेगी। धार्मिक कार्य होंगे। प्रिय मित्र या रिश्तेदार से बातचीत कर मन प्रसन्न होगा। व्यापार में आर्थिक लाभ होगा।
भाग्यशाली रंग- जरिम, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक :- परिजनों और मित्रों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा। दोपहर के बाद किसी बात की चिंता रहेगी। कार्यालय या व्यवसाय में काम अधूरा रह सकता है। अधिकारियों से विवाद टालना उचित रहेगा। यात्रा में बाधा आ सकती है। आध्यात्मिकता और ईश्वरभक्ति से मन प्रसन्न रहेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

धनु :- मन प्रसन्न रहेगा, परंतु शरीर में आलस्य बना रहेगा। योजनाबद्ध काम अधूरे रह सकते हैं। दोपहर के बाद स्थिति सुधरेगी। धन लाभ की संभावना है। गृहस्थ जीवन मधुर रहेगा। बिजनेस या नौकरी में उन्नति के लिए छोटी यात्रा संभव है। विदेश से शुभ समाचार मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3

मकर :- व्यवहार से दिल जीत पाएंगे। नेटवर्क बढ़ेगा। अच्छे निवेश में धन लगा सकेंगे। दिन आनंद में बीतेगा। नौकरी में सहयोग मिलेगा। दोपहर के बाद बीमार व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा और अधूरे काम पूरे होंगे। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। परिवार की जरूरत पर खर्च करके प्रसन्नता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ :- आर्थिक मामलों में खर्चा बढ़ेगा। विद्यार्थी, कलाकार और खिलाड़ियों के लिए दिन शुभ है। पिता और सरकार से लाभ होगा। मनोबल मजबूत रहेगा। सफलता में कोई बाधा नहीं आएगी। लंबी यात्रा की योजना टालना उचित रहेगा। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

मीन :- काल्पनिक सोच से काम को दिशा मिलेगी। परिजनों और मित्रों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा। दैनिक काम में आत्मविश्वास रहेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम है। संतान की प्रगति से प्रसन्नता होगी। प्रेम जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण रहेगा। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य रहेगा।
भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक- 9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। - मोबाइलः 9893118788

20 अगस्त 2025 का पंचांगः
वारः बुधवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्षः भाद्रपद मास - कृष्ण पक्ष।
तिथि: द्वादशी अपराह्न 01:58 बजे तक, तत्पश्चात त्रयोदशी रहेगी।
चंद्र राशि: शाम 06:35 बजे तक मिथुन, तत्पश्चात कर्क राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: पुनर्वसु नक्षत्र अर्द्धरात्रि 12:27 बजे तक, तत्पश्चात पुष्य नक्षत्र रहेगा।
योगः सिद्धि शाम 06:13 बजे तक, तत्पश्चात व्याघात योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:57 बजे से मध्याह्न 12:49 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 05:53 बजे
सूर्यास्तः सायं 06:51 बजे
राहूकालः मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।
तीज त्योहारः अजा एकादशी पारण, प्रदोष व्रत।
विशेष दिवसः कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूलः कोई नहीं है।
दिशाशूलः उत्तर दिशा में।Top of Form

SP_Singh AURGURU Editor