आपके सितारेः रविवार, 15 फरवरी 2026 का राशिफल
15 फरवरी, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 16 फरवरी, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- क्रोध किसी भी काम या संबंध को बिगाड़ने का कारण बन सकता है. शरीर में स्फूर्ति का अभाव रहेगा. मानसिक अस्वस्थता की स्थिति में मन कोई काम करने के लिए प्रेरित नहीं होगा. किसी धार्मिक या मांगलिक प्रसंग में उपस्थिति रहेगी. तीर्थ यात्रा पर जाना हो सकता है. नौकरी या व्यवसाय के स्थान या घर पर किसी से मनमुटाव होगा।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :- काम में विलंब से सफलता मिलेगी. शारीरिक अस्वस्थता के कारण हताशा की भावना का अनुभव होगा. अत्यधिक काम के बोझ से थकान और मानसिक बेचैनी रहेगी. प्रवास में विघ्न आने की आशंका बनी रहेगी. नए काम आरंभ नहीं करने की सलाह दी जाती है. खान-पान का ध्यान रखें. योग और ध्यान से मानसिक रूप से स्वस्थ रहा जा सकता है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :- दिन आनंद-प्रमोद में गुजरेगा. शारीरिक और मानसिक रूप से खुशी का अनुभव होगा. मित्रों और परिजनों के साथ प्रवास या पर्यटन स्थल पर घूमने-फिरने का आनंद मिलेगा. स्वादिष्ट भोजन का स्वाद मिलेगा. नए वस्त्रों की खरीदी भी होगी. वाहन सुख भी मिलेगा. मान-सम्मान और लोकप्रियता में वृद्धि होने के संकेत हैं।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :- सफलता और आनंद की प्राप्ति होगी. घरेलू वातावरण सुख और शांतिवाला होगा. नौकरी में लाभ हो सकता है. विरोधियों को परास्त किया जा सकेगा. काम की कद्र होगी. मित्रों के साथ आनंद के पल बीतेंगे. जीवनसाथी के साथ विचार मिलेंगे. घर की जरूरत पर धन खर्च हो सकता है. प्रेम जीवन में संतुष्टि रहेगी।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :- रचनात्मक और कला संबंधी काम के लिए दिन श्रेष्ठ है. लेखन, फोटोग्राफी, संगीत या नृत्य में रुचि रहेगी. नौकरीपेशा लोगों को कोई नया काम मिल सकता है. व्यापार में भागीदार के साथ संबंध मजबूत होंगे. विद्यार्थी पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पाएंगे. स्नेहीजनों और मित्रों से मुलाकात होगी. शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- विरोध का सामना करने के लिए तैयार रहना पड़ेगा. शारीरिक स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. मन पर चिंता का बोझ रहने से मानसिक बेचैनी का अनुभव होगा. परिवार के सदस्यों के साथ विवाद हो सकता है. माता के स्वास्थ्य के संबंध में चिंता होगी. पढ़ाई के लिए अनुकूल समय नहीं है. स्थायी संपत्ति, वाहन से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6
तुला :- दिन शुभ फलदायी होगा. परिजनों और भाई-बंधुओं के साथ अच्छे संबंध रहेंगे. जीवनसाथी के साथ घर की समस्या पर चर्चा होगी. किसी छोटे धार्मिक स्थल पर जाने का सफल आयोजन होगा. धन लाभ के योग हैं. विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे. यात्रा का आयोजन होगा. नए काम के लिए दिन शुभ है. शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थता रहेगी।
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर, भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :- परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. सगे-संबंधियों और मित्रों का आगमन होगा. स्वादिष्ट भोजन मिलेगा. धार्मिक कार्यों पर धन खर्च होगा. आभूषणों तथा सुगंधित पदार्थों की खरीदारी होगी. वाणी के प्रभाव से अन्य लोगों को मोहित किया जा सकेगा. धन लाभ होगा. कुटुंबजनों के साथ सुखद चर्चा होगी।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
धनु :- व्यापारियों को विशेष लाभ होगा. विदेश से जुड़े व्यापार में लाभ मिलेगा. घर पर कोई मांगलिक कार्य हो सकता है. स्नेहीजनों और मित्रों का मिलन आनंदित करेगा. आर्थिक लाभ होगा. जीवनसाथी से सुख और आनंद मिलेगा. समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी. सुरुचिपूर्ण भोजन मिलेगा. स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा, जिससे कार्यस्थल पर काम समय पर पूरे होंगे।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक- 3
मकर :- कोर्ट-कचहरी से संबंधित कार्य सामने आएंगे. व्यावसायिक कार्यों में बाधा होगी. परिजनों के साथ विवाद हो सकता है. शारीरिक स्फूर्ति तथा मानसिक प्रसन्नता में कमी का अनुभव होगा. परिश्रम के अनुसार फल नहीं मिलने से निराशा भी होगी. हालांकि दोपहर के बाद मानसिक स्थिति में परिवर्तन होगा।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :- नए काम की शुरुआत या उसकी योजना बनेगी. नौकरी या व्यवसाय में लाभ की प्राप्ति होगी. मित्र प्रगति में सहायक होंगे. आर्थिक लाभ की दृष्टि से दिन बहुत अच्छा रहेगा. रमणीय स्थलों पर जाने का अवसर मिलेगा. समाज में ख्याति बढ़ेगी. संतान की प्रगति होगी. पत्नी तथा पुत्र से शुभ समाचार मिलेगा. अविवाहितों के रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7
मीन :- दिन अत्यंत शुभ फलदायी है. सभी कार्यों में सफलता मिलेगी. अधिकारियों की कृपादृष्टि से प्रसन्नता रहेगी. व्यापारियों को व्यापार में वृद्धि तथा सफलता मिलेगी. पिता तथा बड़े-बुजुर्गों से लाभ होगा. कुटुंब में आनंद का वातावरण रहेगा. आरोग्य अच्छा रहेगा. सरकार से लाभ होगा. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. पदोन्नति के योग हैं।
भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
Top of Form
-16 फरवरी 2026 का पंचांग-
वारः सोमवार।
विक्रम संवतःः 2082
शक संवतःः 1947
माह/पक्षः माघ - फाल्गुन, पक्षः कृष्ण।
तिथिः चतुर्दशी शाम 05:34 बजे तक, तत्पश्चात अमावस्या रहेगी।
चंद्र राशिः मकर राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्रः श्रवण नक्षत्र रात्रि 08:47 बजे तक, तत्पश्चात धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा।
योगः वरियान अर्द्धरात्रि 01:50 बजे तक, उपरांत परिघ योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्तः मध्याह्न 12:10 बजे से 12:55 बजे तक।
शुभ मुहूर्तः सर्वार्थसिद्धियोग।
सूर्योदयः प्रातः 06:54 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:11 बजे।
राहूकालः प्रातः 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।
तीज त्योहारः कोई नहीं है।
विशेष दिवसः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूलः कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूलः पश्चिम दिशा में।