आपके सितारेः सोमवार, 23 फ़रवरी 2026 का राशिफल

23 फरवरी, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 24 फरवरी, 2026 का पंचांग भी।

Feb 23, 2026 - 10:32
 0
आपके सितारेः सोमवार, 23 फ़रवरी 2026 का राशिफल

मेष :-
इस राशि के बच्चों के लिए दिन बेहतर रहेगा। भविष्य के लिए नई योजनाओं पर नए तरीके से काम होगा। घर पर धार्मिक आयोजन करने का मन बन सकता है। अगर कोई इंटरव्यू देने जा रहे हैं, तो सफलता के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी की छोटी-छोटी गलतियों को माफ कर देना रिश्ते को बेहतर बनाएगा।

भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 1

वृषभ :-
दिन की शुरुआत अनुकूल होने वाली है। जीवनसाथी को तरक्की का अच्छा अवसर मिलेगा। कोरियर का बिजनेस कर रहे कारोबारियों को फायदा होगा। मेहनत और लगन देखकर जूनियर कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन :-
जीवन में आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएं बनानी चाहिए। अपना और जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें। कुछ छिपे विरोधी काम में अड़चनें डालेंगे, पर पॉजिटिव अप्रोच मजबूत बनाए रखेगा। महिलाओं को कोई बिजनेस शुरू करने में घर वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। कुल मिलाकर दिन अच्छा रहने वाला है।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क :-
बिजनेस में लाभ मिलेगा। अगर नया बिजनेस स्टार्ट करना चाहते हैं तो मार्केट एनालिसिस करना बेहतर रहेगा। छात्रों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। अच्छा स्वास्थ्य काम करने में मदद करेगा। शत्रुओं से सावधान रहना अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद को आपसी बातचीत से सुलझाने का प्रयास करें।

भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह :-
व्यापार के लिए कोई छोटी यात्रा हो सकती है। बिल्डर्स के लिए दिन अच्छा है, नए कॉन्ट्रैक्ट से बड़ा मुनाफा होगा। धन लाभ होगा। किसी लाभदायक निवेश में रुचि ले सकते हैं। किसी सामाजिक समारोह में भागीदारी होगी। दिन प्रभावशाली रहेगा। नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :-
काम पूरा करने में किसी सहयोगी की मदद मिलेगी। करियर में अचानक बदलाव आएगा, जिससे धन लाभ होगा। वैवाहिक जीवन खुशहाल बना रहेगा। माता का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। अपनी स्किल पर ज्यादा से ज्यादा काम करें, भविष्य में इसका अच्छा लाभ मिलेगा। काम की भागदौड़ रहेगी।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6

तुला :-
दिन सामान्य रहने वाला है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। काम में माता-पिता का सहयोग मिलेगा। मन में नए-नए विचार आएंगे। बच्चों की सफलता से खुशी मिलेगी, बच्चों में भी उत्साह बना रहेगा। सोशल नेटवर्क मजबूत रहेगा। बिजी शेड्यूल से थोड़ा समय ईश्वर की पूजा-पाठ के लिए निकालें, मन शांत रहेगा।

भाग्यशाली रंग- जरिम कलर, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक :-
दिन जीवन में नया बदलाव लेकर आएगा। किसी दोस्त के साथ व्यापारिक चर्चा हो सकती है। व्यापारी वर्ग को अच्छा लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर रहेगा। आर्थिक रूप से सफलता मिलेगी। काम बेहतर ढंग से पूरा होगा। मन ईश्वर की भक्ति में लगेगा।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

धनु :-
कोई भागदौड़ वाला काम करना पड़ सकता है। काम को सरल बनाने के लिए नई तकनीकों का सहारा लेंगे। सेल्समैन को किसी क्लाइंट से अच्छा लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए कहीं बाहर घूमने जाएंगे। लोगों को तेजी से परखने की क्षमता फायदेमंद साबित होगी। एजुकेशन सेक्टर के लोगों के लिए दिन व्यस्तता भरा होगा।

भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक- 3

मकर :-
दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। इस राशि के विवाहित किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जाएंगे। बिजनेस के काम में बड़ा धन लाभ होगा। शत्रु पक्ष दूरियां बनाकर रहेंगे। जो लोग मूर्ति के व्यापार से जुड़े हैं, उन्हें कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। दांपत्य जीवन अनुकूल रहेगा।

भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ :-
दिन मिला-जुला रहने वाला है। परिवार के साथ देव दर्शन के लिए जाएंगे। तनाव को कम करने के लिए किसी शांत जगह घूमने जाएंगे। बातों से किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे, इस बात का खास ध्यान रखेंगे। नए व्यापार के सिलसिले में किसी से मुलाकात करेंगे। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

मीन :-
राजनीति से जुड़े लोगों के मान-सम्मान में इजाफा होगा। पार्टी में कोई उच्च पद भी मिलेगा। जो लोग जॉब की तलाश में हैं, उन्हें जॉब मिलने के आसार हैं। आत्मनिर्भर होकर फैसले करने से काम बनेगा। हर काम को पूरा करने के लिए समय का ध्यान रखें। किसी बात के चुभने से मन को कष्ट रहेगा।

भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक- 9

Top of Form

Bottom of Form

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

Top of Form

Bottom of Form

Bottom of Form

-24 फरवरी 2026 का पंचांग-

वारः मंगलवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: माघ - फाल्गुन, पक्ष - शुक्ल।

तिथि: सप्तमी प्रातः 07:01 बजे तक, तत्पश्चात अष्टमी कल प्रातः 04:51 बजे तक, तत्पश्चात नवमी रहेगी।

चंद्र राशि: दिनरात वृषभ राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: कृतिका नक्षत्र अपराह्न 03:07 बजे तक, तत्पश्चात रोहिणी नक्षत्र रहेगा।

योगः इंद्र प्रातः 07:24 बजे तक, उपरांत वैधृति कल प्रातः 04:26 बजे तक, उपरांत विषकुम्भ योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: मध्याह्न 12:10 बजे से 12:55 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: त्रिपुष्करयोग, सर्वार्थसिद्धियोग।

सूर्योदयः प्रातः 06:47 बजे।

सूर्यास्तः सायं 06:16 बजे।

राहूकालः अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

तीज त्योहार: फाल्गुनष्टाह्नीका विधान प्रारम्भ, मासिक दुर्गाष्टमी।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

भद्राः प्रातः 07:01 बजे से शाम 05:56 बजे तक।

दिशाशूल: उत्तर दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor