आपके सितारेः 30 मार्च 2025 का राशिफल

30 मार्च 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 31 मार्च 2025 का पंचांग भी।

Mar 29, 2025 - 23:16
 0
आपके सितारेः 30 मार्च 2025 का राशिफल

मेष:- आज का दिन कार्यक्षेत्र में तनाव और परेशानी देने वाला हो सकता है। वैसे आपको आज पारिवारिक जीवन में जीवन साथी का भरपूर सहयोग और सानिध्य मिलेगा। पारिवारिक बिजनेस में भाइयों और परिवार के सदस्यों से सहयोग मिलेगा। शाम के समय आज आप अपने परिवार वालों के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे।

भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक-1

वृषभ:- आज भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय लेने से बचना होगा। अगर आप आज किसी को पैसा उधार देने की सोच रहे हैं तो बिल्कुल न दें, क्योंकि वह पैसा आपको वापस मिलने की संभावना बहुत कम है। आज शाम के समय दोस्तों और संबंधियों से मिलने का मौका मिलेगा। खर्चे पर नियंत्रण रखें।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक-2

मिथुन:- आज का दिन पारिवारिक जीवन के लिए सुखद रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में सतर्क होकर काम करना होगा। किसी धार्मिक और सामाजिक कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा। आर्थिक लाभ मिलेगा। बिजनेस करने वाले जातकों के लिए दिन कमाई के लिहाज से अच्छा है।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक-6

कर्क:- धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज आप किसी भी मामले में सोच-समझकर बोलें तो बेहतर होगा। यात्रा पर जा रहे हैं तो आपको अधिक सजग और सतर्क रहने की जरूरत है। शाम के समय अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में भाग ले सकते हैं। घर के लिए जरूरी चीजों की खरीदारी भी हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक-9

सिंह:- कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। पदोन्नति या वेतन वृद्धि जैसी कोई सूचना मिलेगी। विद्यार्थी आज अपनी शिक्षा में सफलता पाएंगे। वरिष्ठ लोगों से सहयोग और मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को मान सम्मान का लाभ मिलेगा। कोई अटका काम भी आज पूरा होगा।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक-5

कन्या:- आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग और सानिध्य मिलता नजर आ रहा है। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में अपने शिक्षकों से पूरा सहयोग मिलेगा। आज किसी पर भी बहुत अधिक भरोसा करने से बचना होगा। सेहत के मामले में भी आपको अपना ध्यान रखना होगा। आपका खर्च भी आज बढा रहेगा।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक-6

तुला:- आपके ऊपर आज काम का दबाव बना रहेगा। किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा, जिनसे आपको लाभ प्राप्त होगा। यदि परिवार में कोई सदस्य विवाह योग्य है तो आज उसके लिए कोई बेहतर मौका आ सकता है। बच्चों की ओर से आपको खुशी मिलेगी। आपके हाथों आज कोई पुण्य काम भी होगा।

भाग्यशाली रंग- जरिम कलर, भाग्यशाली अंक-6

वृश्चिक:- परिवार के किसी सदस्य की तबीयत अचानक खराब होने से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें आपका कुछ धन भी खर्च होगा। आज आपका कोई मित्र शाम को आपसे मिलने आ सकता है। आज आप अपने बड़े भाई-बहनों से सहयोग पाएंगे। माता की सेहत का ध्यान रखें।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक-9

धनु:- नौकरीपेशा लोगों को आज प्रमोशन या वेतन वृद्धि जैसी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी के लिए आवेदन किया है तो आज इस मामले में आपको खुशखबरी मिल सकती है। आपको आज सुख साधनों की भी प्राप्ति होने वाली है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा।

भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर भाग्यशाली अंक-3

मकर:- भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज कामकाज में व्यस्त होने के बावजूद भी आप अपने परिवार के लिए समय निकाल पाएंगे, जिससे परिवार में आनंदपूर्वक समय बिता पाएंगे। शाम के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ खरीदारी करने जा सकते हैं। आभूषण की खरीदारी पर भी कुछ पैसे खर्च कर सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक-8

कुम्भ:- आपको अपनी सेहत के प्रति आज सजग रहना होगा। बाहर का खाना खाने से बचना होगा। अपने बच्चों को सामाजिक कार्य करते देखकर प्रसन्न होंगे। बिजनेस करने वाले लोगों को आज अचानक धन लाभ हो सकता है। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको आज सहयोग मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- नीला भाग्यशाली अंक-7

मीन:- अगर आप आज अपने घर से दूर कोई संपत्ति खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो सभी पक्षों की जांच कर लें। अगर आप पार्टनरशिप में कोई व्यवसाय करते हैं तो वहां आज आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है। आज आप शाम का समय अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।

भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक-9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा।

मोबाइलः 9893118788

-31 मार्च 2025 का पंचांग-

वारः सोमवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: चैत्र मास-शुक्ल पक्ष।

तिथि: द्वितीया प्रात: 09:11 बजे तक, तत्पश्चात तृतीया कल प्रात: 05:42 बजे तक, तत्पश्चात चतुर्थी तिथि रहेगी।

चंद्र राशि:- मेष राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: अश्वनी नक्षत्र शाम 01:45 बजे तक, तत्पश्चात भरणी नक्षत्र रहेगा।

योगः वैधृति योग अपराह्न 01:46 बजे तक, तत्पश्चात विषकुम्भ योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः मध्याह्न 11:58 बजे से 12:48 बजे तक।

दुष्टमुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: रवि योग।

सूर्योदयः प्रातः 6:10 बजे।

सूर्यास्तः सायं 6:35 बजे।

राहूकालः प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

तीज त्योहार: मत्स्य जयंती, गौरी पूजा, गणगौर, स्वायंभुव मन्वादि।

भद्राः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूल: गण्डमूल है।

दिशाशूल: पूर्व दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor