आपके सितारेः गुरुवार, 26 जून 2025 का राशिफल
26 जून 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 27 जून, 2025 का पंचांग भी।
मेष:
साहस और उत्साह आसमान छूएगा। कारोबार में आर्थिक लाभ का अवसर मिलेगा। संपर्क बढ़ाने का अवसर प्राप्त होगा, परिचय का दायरा बढ़ेगा। राशि में शुक्र होने से परिवार में सुख-समृद्धि आएगी और जीवन स्तर में सुधार होगा। शिक्षा के क्षेत्र में दिन छात्रों के लिए अनुकूल।
भाग्यशाली रंग: चमकीला लाल, भाग्यशाली अंक: 7
वृषभ:
परिवार और निजी संबंध मजबूत और सुखद बने रहेंगे। किसी नए काम में निवेश का अवसर मिल सकता है। कोई लाभदायक अवसर अचानक प्राप्त हो सकता है। कुछ नए कार्य आरंभ हो सकते हैं। नौकरी में काम सुचारू रूप से चलेगा और अपेक्षा से बढ़कर लाभ प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 4
मिथुन:
व्यवहार कुशलता और मधुर वाणी से काम निकलवाने में सफलता मिलेगी। लंबे समय से अटकी व्यावसायिक योजना में सफलता मिल सकती है। त्याग और सहयोग की भावना बढ़ेगी। बजट बनाकर चलना लाभकारी रहेगा। कुछ अतिरिक्त खर्च होने के योग हैं। सगे संबंधियों से मुलाकात संभव।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 3
कर्क:
नौकरी और कारोबार में लाभ प्राप्त होगा, पर अधिक परिश्रम आवश्यक रहेगा। पारिवारिक जीवन में भाइयों का सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। खर्च पर नियंत्रण आवश्यक। तकनीकी ज्ञान और अनुभव से लाभ होगा।
भाग्यशाली रंग: भूरा, भाग्यशाली अंक: 2
सिंह:
अनुभव, ज्ञान और बुद्धि से लाभ मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है। नौकरी में प्रबंधन क्षमता का लाभ मिलेगा। अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग: नारंगी, भाग्यशाली अंक: 9
कन्या:
धार्मिक आयोजन में भाग लेने का अवसर मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान और प्रभाव बढ़ेगा। दोस्तों और सगे संबंधियों से भेंट संभव। राजनीतिक संपर्क से लाभ संभव। कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है।
भाग्यशाली रंग: गेरुआ, भाग्यशाली अंक: 8
तुला:
आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। नए लोगों से मिलने और संपर्क बढ़ाने का अवसर मिलेगा। किसी पार्टी या मनोरंजक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। कुछ विलासितापूर्ण वस्तुएं खरीदी जा सकती हैं। जीवनसाथी से सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 1
वृश्चिक:
साझेदारी के कामों में ग्रहों की शुभ स्थिति का लाभ मिलेगा। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। पैतृक संपत्ति विवाद में सफलता मिल सकती है। दोस्तों और पड़ोसियों से सहयोग प्राप्त होगा। कोई नया कार्य आरंभ किया जा सकता है।
भाग्यशाली रंग: बैंगनी, भाग्यशाली अंक: 6
धनु:
संयम और धैर्य से काम लेना होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और सहयोगियों को समझाने का प्रयास करना लाभकारी रहेगा। जरूरत से अधिक विश्वास से बचाव जरूरी। दीर्घकालीन निवेश से लाभ संभव।
भाग्यशाली रंग: हल्का पीला, भाग्यशाली अंक: 9
मकर:
विरोधी और शत्रु सक्रिय रहेंगे। बैंकिंग कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। शिक्षा और प्रतियोगिता के दृष्टिकोण से दिन अनुकूल। नौकरी और कारोबार में योजना बनाकर काम करना होगा। कुछ अतिरिक्त कार्य अचानक आ सकते हैं, जिससे योजना में बदलाव संभव।
भाग्यशाली रंग: मटमैला, भाग्यशाली अंक: 8
कुम्भ:
नौकरी का दिन सामान्य रहेगा। व्यवसाय में आर्थिक लाभ संभव। कीमती सामान का ध्यान रखना होगा, चोरी या नुकसान की संभावना। संपत्ति विवाद में पक्ष में निर्णय संभव। जल्दबाजी से बचना हितकर रहेगा।
भाग्यशाली रंग: सिलेटी, भाग्यशाली अंक: 1
मीन:
पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। छात्र शिक्षा में गहरी रुचि लेंगे। कोई दबी हुई इच्छा प्रकट हो सकती है। सुख-साधन संबंधी वस्तुओं की खरीदारी संभव। भाइयों से सहयोग मिलेगा। बच्चों की किसी बात से चिंता हो सकती है।
भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 2
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा | - मोबाइलः 9893118788
-27 जून 2025 का पंचांग-
वारः शुक्रवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: आषाढ़ मास-शुक्ल पक्ष।
तिथि: द्वितीया पूर्वाह्न 11:19 बजे तक, तत्पश्चात तृतीया तिथि रहेगी।
चंद्र राशि: कर्क राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: पुनर्वसु नक्षत्र प्रात: 07:22 बजे तक, तत्पश्चात पुष्य नक्षत्र रहेगा।
योगः व्याघात रात्रि 09:10 बजे तक, तत्पश्चात हर्षण योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:54 बजे से मध्याह्न 12:49 बजे तक।
दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग।
सूर्योदयः प्रातः 05:27 बजे।
सूर्यास्तः सायं 07:16 बजे।
राहूकालः प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।
तीज त्योहार: कोई नहीं है
विशेष दिवस: श्री जगन्नाथ जी रथयात्रा पुरी।
भद्राः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।