आपके सितारेः गुरुवार, 20 नवंबर 2025 का राशिफल

20 नवम्बर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 21 नवम्बर, 2025 का पंचांग भी।

Nov 19, 2025 - 22:43
 0
आपके सितारेः गुरुवार, 20 नवंबर 2025 का राशिफल

मेष

व्यापार करने वाले जातकों को लाभदायक डील मिलेगी। कारोबार में तेजी रहने से मन प्रसन्न होगा। राजकीय क्षेत्र से लाभ और सम्मान मिलने की संभावना है। भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। परिजनों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का योग है। सामाजिक क्षेत्र में पहचान बढेगी।
भाग्यशाली रंग – हल्का लाल | भाग्यशाली अंक – 8

वृषभ

कार्यक्षेत्र में विस्तार का योग बना हुआ है। किसी योजना के सफल होने की खुशी मिलेगी। परिवार के साथ धार्मिक अथवा मनोरम स्थान की यात्रा का संयोग बन सकता है। यदि कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो उसमें सफलता मिलने की संभावना है। शाम तक प्रसन्नतादायक खबर मिलेगी।
भाग्यशाली रंग – बैगनी | भाग्यशाली अंक – 5

मिथुन

व्यवसाय के लंबित कार्यों को पूरा करने में सफलता मिलेगी, हालांकि इसके लिए काफी प्रयास करना होगा। नौकरी से जुड़े जातकों को मनपसंद कार्य मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का और परिवार में परिजनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग – सिलेटी | भाग्यशाली अंक – 1

कर्क

कार्यक्षेत्र में मनोनुकूल माहौल बना रहेगा। सहकर्मियों और सहयोगियों से पूरा सहयोग मिलेगा। प्रभाव और पराक्रम बढ़ेगा। किए गए कार्यों का सकारात्मक फल भविष्य में भी मिलेगा। कारोबार के फंसे हुए कार्यों को पूरा करने में दिन व्यस्त रहेगा।
भाग्यशाली रंग – भूरा | भाग्यशाली अंक – 2

सिंह

कार्यस्थल पर सजग होकर काम करने की आवश्यकता है। नई जिम्मेदारियां अचानक आने से मानसिक तनाव हो सकता है। शारीरिक थकान बनी रह सकती है। वैवाहिक जीवन में संयम आवश्यक है, जीवनसाथी से किसी बात पर तनाव संभव।
भाग्यशाली रंग – लाल | भाग्यशाली अंक – 5

कन्या

परिवार में मांगलिक कार्यक्रमों की चर्चा और आयोजन होने की संभावना है। पिता से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष से संबंध सुधरेंगे। किसी मित्र को पैसा उधार देना पड़े तो भावुकता नहीं, व्यवहारिकता जरूरी है। व्यवहार कुशलता का लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा | भाग्यशाली अंक – 3

तुला

कार्यक्षेत्र में सकारात्मक स्थिति रहेगी। कोई चल रही परेशानी दूर होगी। किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में संयम आवश्यक है। संतान की ओर से प्रसन्नता मिलेगी। जीवनसाथी के लिए उपहार खरीदने का योग।
भाग्यशाली रंग – क्रीम | भाग्यशाली अंक – 7

वृश्चिक

आर्थिक मामलों में संयमित रवैया रहेगा। अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण होगा। काफी समय से अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। घर में सुख-शांति और आपसी तालमेल से मन आनंदित रहेगा। नौकरी व कारोबार में कुछ बड़ा करने का अवसर मिलेगा। उत्साहजनक खबर मिलने की संभावना।
भाग्यशाली रंग – बादामी | भाग्यशाली अंक – 6

धनु

शाम तक प्रतीक्षित अच्छी खबर मिल सकती है। व्यवसाय में नए अवसर प्राप्त होंगे। रोजमर्रा के कामों के साथ नए क्षेत्रों में भी हाथ आजमा सकते हैं। किसी सगे संबंधी की ओर से खुशी प्राप्त होगी। नौकरीपेशा जातकों को व्यवहार और वाणी में सौम्यता रखनी होगी।
भाग्यशाली रंग – हल्का पीला | भाग्यशाली अंक – 7

मकर

पार्टनरशिप में किए गए कार्यों में लाभ मिलने की संभावना है। साझेदारों से भी सहयोग मिल सकता है। घर के कार्यों में जीवनसाथी की मदद कर रिश्तों में मधुरता आएगी। संतान से जुड़ी किसी चिंता का समाधान संभव।
भाग्यशाली रंग – धूमल | भाग्यशाली अंक – 10

कुम्भ

सेहत का ध्यान रखना आवश्यक है। कोई पुरानी समस्या दोबारा परेशान कर सकती है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा, लाभ के नए अवसर मिलेंगे। कर्मचारियों और सहयोगियों से अपेक्षित समर्थन प्राप्त होगा। किसी भी निर्णय में जल्दबाजी से बचें।
भाग्यशाली रंग – कत्थई | भाग्यशाली अंक – 18

मीन

कामकाज में सतर्कता जरूरी है। जोखिम लेने से पहले सभी पक्षों पर विचार करें। परिवार से सहयोग मिलेगा। बुद्धि और व्यवहार से सहयोग पाने में सफलता मिलेगी। कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना। दिया हुआ पैसा वापस मिलने का योग।
भाग्यशाली रंग – नारंगी | भाग्यशाली अंक – 12

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। मोबाइलः 9893118788

Top of Form

Bottom of Form

Top of Form

Bottom of Form

-21 नवंबर 2025 का पंचांग-

वारः शुक्रवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: मार्गशीर्ष मास - शुक्ल पक्ष।

तिथि: प्रतिपदा अपराह्न 02:47 बजे तक, तत्पश्चात द्वितीया का आरम्भ।

चंद्र राशि: वृश्चिक राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: अनुराधा नक्षत्र अपराह्न 01:56 बजे तक, तत्पश्चात ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा।

योगः अतिगंड प्रात: 10:44 बजे तक, उपरांत सुकर्मा योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:43 बजे से मध्याह्न 12:26 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग।

सूर्योदयः प्रातः 06:42 बजे।

सूर्यास्तः सायं 05:26 बजे।

राहूकालः प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

तीज त्योहार: कोई नहीं है।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: कोई नहीं है।

मूल: अपराह्न 01:56 बजे से प्रारम्भ।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor