आपके सितारेः मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 का राशिफल और बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 का पंचांग
13 अक्टूबर, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 14 अक्टूबर, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- दिन समझदारी और संयम की परीक्षा ले सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें और किसी भी बड़े फैसले से पहले अच्छी तरह विचार कर लें। सेहत को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है, इसलिए छोटी परेशानी को भी गंभीरता से लें। परिवार में कोई मुद्दा उठे तो बहस के बजाय शांति से समाधान निकालने की कोशिश करें। जीवनसाथी की कोई परेशानी दूर होती नजर आ रही है। वहीं, अगर किसी से उधार लिया हुआ पैसा है तो उसकी वापसी का दबाव अचानक आ सकता है।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :- किस्मत साथ देती नजर आएगी। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने की अच्छी संभावना है। निवेश से लाभ मिल सकता है और कारोबार में भी तेजी आएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन रिश्तों में संतुलन बनाए रखना जरूरी है। खासकर जीवनसाथी और माता जी से बातचीत करते समय शब्दों का ध्यान रखें। छोटी सी बात गलतफहमी का रूप ले सकती है। प्यार और सम्मान से बात करेंगे तो दिन और भी बेहतर रहेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :- बुद्धिमानी और सही निर्णय लेने की क्षमता सबसे बड़ी ताकत बनेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और लंबे समय से अटका पैसा भी वापस मिल सकता है। कुछ फैसले आसपास के लोगों को चौंका सकते हैं, लेकिन उनका असर सकारात्मक रहेगा। घूमने-फिरने की योजना बन सकती है और धार्मिक या पुण्य कार्यों में मन लगेगा। हालांकि, किसी भी काम में जल्दबाजी न करें। एक गलत कदम बनता हुआ काम बिगाड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :- अधूरे कामों को पूरा करने पर विशेष ध्यान दें, क्योंकि इन्हें टालना आगे चलकर परेशानी बढ़ा सकता है। वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी रखें और जल्दबाजी से बचें। वैवाहिक जीवन में थोड़ी दूरी या मनमुटाव महसूस हो सकता है, इसलिए जीवनसाथी से खुलकर बातचीत करते रहें। घर में किसी शुभ आयोजन की तैयारियां शुरू हो सकती हैं, जिसके कारण व्यस्तता बढ़ेगी। परिवार के साथ मिलकर काम करेंगे तो दिन आसानी से निकल जाएगा।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :- पहचान और प्रभाव में बढ़ोतरी होगी। मीठी वाणी लोगों को प्रभावित करेगी और कार्यस्थल पर सहयोगियों का पूरा समर्थन मिलेगा। आगे बढ़ने के कई मौके मिल सकते हैं, लेकिन किसी दूसरे की सफलता देखकर मन में ईर्ष्या न आने दें। अपनी ऊर्जा लक्ष्य पर लगाना ही बेहतर रहेगा। यात्रा के दौरान सामान की सुरक्षा का ध्यान रखें। ध्यान भटकाने वाली चीजों से दूरी बनाए रखेंगे तो महत्वपूर्ण काम समय पर पूरे कर पाएंगे।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- दिन भागदौड़ और व्यस्तता से भरा रहेगा। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, जिससे थकान भी महसूस होगी। परिवार से जुड़ी किसी बात को लेकर चिंता रह सकती है। पैतृक संपत्ति के मामलों में विशेष सावधानी बरतें और बिना जांच-पड़ताल कोई कदम न उठाएं। कार्यक्षेत्र में जो जिम्मेदारी मिले, उसे पूरी ईमानदारी और गंभीरता से निभाएं। वरिष्ठों की नाराजगी मोल लेना नुकसानदेह हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
तुला :- घर-परिवार में खुशियों का माहौल बन सकता है। परिवार में किसी नए सदस्य के आने की खबर मिल सकती है या शादी-विवाह की तैयारियों से घर में रौनक बढ़ेगी। हालांकि, निजी बातें हर किसी के साथ साझा करने से बचें, क्योंकि कोई व्यक्ति जानकारी का गलत फायदा उठा सकता है। दूसरों की सलाह सुनें जरूर, लेकिन अंतिम फैसला अपनी समझ से ही लें। भावनाओं में आकर लिया गया निर्णय बाद में परेशानी दे सकता है।
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर | भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :- खुशी और व्यस्तता दोनों साथ-साथ चलेंगी। काम का दबाव थोड़ा परेशान कर सकता है, लेकिन छोटे-छोटे आर्थिक लाभ मन को संतुष्ट रखेंगे। पड़ोस में किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए उसमें बेवजह शामिल होने से बचें। करियर के मामले में लापरवाही बिल्कुल न करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। अनुशासन और धैर्य बनाए रखेंगे तो दिन पक्ष में रहेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9
धनु :- सामने कई नए अवसर आ सकते हैं। आय बढ़ाने के नए रास्ते खुलेंगे और आर्थिक स्थिति बेहतर होने के संकेत हैं। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी और मन खुश रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। हालांकि, जरूरत से ज्यादा उधार लेने से बचें, क्योंकि भविष्य में उसे चुकाने में परेशानी हो सकती है। क्षमता के अनुसार ही आर्थिक निर्णय लें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 3
मकर :- थोड़ा संभलकर कदम बढ़ाने की जरूरत है। जल्दबाजी में लिया गया फैसला आर्थिक या व्यक्तिगत नुकसान करा सकता है, इसलिए महत्वपूर्ण मामलों में पूरी जानकारी लेने के बाद ही निर्णय करें। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात मन को खुशी देगी। दांपत्य जीवन में प्यार और मधुरता बनी रहेगी। लोन या आर्थिक सहायता मिलने की संभावना है, लेकिन इसके साथ आय, खर्च और भविष्य की जरूरतों का सही हिसाब रखना जरूरी होगा।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :- कारोबार में लाभ मिलने के संकेत हैं, हालांकि बीच-बीच में तकनीकी समस्याएं या छोटी अड़चनें परेशान कर सकती हैं। अनुभव और व्यावहारिक समझ का इस्तेमाल करेंगे तो स्थिति जल्दी संभल जाएगी। ससुराल पक्ष से किसी के घर आने की संभावना है। उनके साथ अच्छा समय बीतेगा, लेकिन निजी बातें साझा करने से बचें। छोटी यात्रा का योग बन रहा है। जीवनसाथी के साथ किसी भी विषय में पारदर्शिता रखें, इससे रिश्ते में भरोसा मजबूत होगा।
भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 7
मीन :- मेहनत ही सबसे बड़ी पहचान बनेगी। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है और परिवार के साथ बिताया समय भावनात्मक खुशी देगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे रिश्ते में नजदीकियां बढ़ेंगी। आर्थिक जरूरत पड़ने पर किसी भरोसेमंद व्यक्ति से मदद मिल सकती है। किसी महत्वपूर्ण समस्या का समाधान तलाश रहे हैं तो अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना बेहद फायदेमंद रहेगा।
भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-14 अक्टूबर 2026 का पंचांग-
वारः बुधवार।
विक्रम संवतः 2083
शक संवतः 1948
माह – अश्विन।
पक्ष – शुक्ल।
तिथिः चतुर्थी अर्द्धरात्रि 12:13 बजे तक उपरांत पंचमी रहेगी।
चंद्र राशिः दिनरात वृश्चिक राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्रः अनुराधा नक्षत्र कल प्रातः 04:03 बजे तक उपरांत ज्येष्ठा रहेगा।
योगः आयुष्यमान रात्रि 08:39 बजे तक उपरांत सौभाग्य योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:42 से 12:28 बजे तक।
शुभ मुहूर्तः सर्वार्थसिद्धि योग, अमृतसिद्धि योग, रवि योग।
सूर्योदयः प्रातः 06:17 बजे।
सूर्यास्तः सायं 05:51 बजे।
राहूकालः मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।
तीज त्योहारः कपर्दिश चतुर्थी, चन्द्रघण्टा माता पूजा, गण्डमूल।
विशेष दिवसः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूलः कल प्रातः 04:03 बजे से प्रारम्भ।
भद्राः मध्याह्न 12:16 बजे से अर्द्धरात्रि 01:13 बजे तक।
दिशाशूलः उत्तर दिशा में।