युवकों ने मेजबान पक्ष को पीट डाला, आरोपी फरार
आगरा। थाना एत्माउद्दौला के अंतर्गत कछपुरा, नई आबादी, अब्बास नगर में गुरुवार की रात एक शादी समारोह की दावत में मारपीट होने से रंग में भंग जैसी स्थिति पैदा हो गई। मारपीट उन लोगों ने की जिन्हें मेहमान के तौर पर दावत में बुलाया गया था।
यहां के निवासी सलीम के पुत्र अंसार का निकाह हुआ है। गुरुवार की रात इसी की दावत चल रही थी। दावत में आए मोहल्ले के ही सलमान और उसके तीन साथियों की उस युवक से किसी बात को लेकर बहस हो गई जो खाना सर्व कर रहा था। दावत में परिवार के अलावा रिश्तेदार और मोहल्ले के लोग भी शामिल थे।
छोटी सी बहस पर ही सलमान और उसके साथी दावत से चले गए और थोड़ी देर बाद अन्य साथियों के साथ लौटे तथा वहां मौजूद लोगों से मारपीट शुरू कर दी। इसमें दूल्हे की बहन को चोटें आई हैं। पुलिस के पहुंचने से पहले से सभी आरोपी भाग चुके थे। आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।