आगरा में आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता की हुंकार, निकाले गये कैंडल मार्च  

आगरा। कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को आगरा की सड़कों पर आक्रोश और एकजुटता का दृश्य दिखा। अलग-अलग सामाजिक, व्यापारी और राजनीतिक संगठनों ने कैंडल मार्च और विरोध प्रदर्शन कर न केवल मृत नागरिकों को श्रद्धांजलि दी, बल्कि आतंकियों और उनके सरपरस्त पाकिस्तान को करारा जवाब देने की मांग की।

Apr 25, 2025 - 22:05
 0
आगरा में आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता की हुंकार, निकाले गये कैंडल मार्च   
पहलगाम के आतंकी हमले से आक्रोशित आगरा में विरोध प्रदर्शन जारी हैं। शुक्रवार को विभिन्न संगठनों द्वारा किये गये विरोध प्रदर्शन और कैंडल मार्च की कुछ तस्वीरें।

सांसद नवीन जैन बोले- आतंकियों को मिलेगा करारा सबक

राज्यसभा सांसद नवीन जैन के नेतृत्व में स्पीड कलर लैब से शहीद स्मारक तक कैंडल मार्च निकाला गया। उन्होंने कहा, पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादी भारत को अस्थिर करने की साजिश रच रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में भारत हर साजिश को नाकाम करेगा। सिंधु जल समझौते का निलंबन एक निर्णायक कदम है, जो पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था और कृषि दोनों पर असर डालेगा।

मार्च में ललित शर्मा, पंकज पाठक, अमित अग्रवाल ग्वाला, दीप विनायक पटेल, सुमित दिवाकर, उज्वल चौहान, अवधेश पंडित, शुभम नेचुरल, विनायक मुद्गल समेत अनेक युवा नेता शामिल रहे।

 व्यापारियों का ऐलान- हम सरकार के साथ

श्रीमोतीगंज खाद्य व्यापार समिति के बैनर तले मोतीगंज बाजार से बेलनगंज चौराहा तक कैंडल मार्च निकाला गया। व्यापारियों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी। समिति के अध्यक्ष महावीर मंगल ने कहा, अब सरकार को ऐसा जवाब देना होगा जो पीढ़ियों तक याद रहे। महामंत्री शैलेन्द्र अग्रवाल ने कहा, हर व्यापारी सरकार के साथ है। आतंक का जड़ से सफाया जरूरी है।

मार्च में टीएन अग्रवाल, अशोक मंगवानी, नितेश अग्रवाल, राकेश बंसल, राजीव गुप्ता, श्रीनाथ बंसल, कृष्ण कुमार मित्तल, डॉ. एसपी सिंह, अखिलेश गोयल, मोहित गर्ग, संजीव सिंघल, प्रमोद गुप्ता, मयंक मंगल, रविन्द्र गुप्ता, तनुज अग्रवाल, कपिल पंजवानी, समर्थ सिक्का, नरेन्द्र अग्रवाल, अंकित बंसल, राकेश सिंघल, नवीन गोयल, राजन लूथरा, रिंकू अग्रवाल, नितिन जैन, मनोज ग्रवाल, अर्चित अग्रवाल, पारितोष गर्ग, रामकुमार गुप्ता, राम नारायण अग्रवाल, विशन स्वरूप अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, अखिल मंगल, मुन्नालाल जैन समेत दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।

आर्य समाज की हुंकार- पाकिस्तान को मिले जवाब

आर्य समाज और आर्य वीर दल ने संजय प्लेस में विरोध प्रदर्शन करते हुए शहीद स्मारक तक मार्च निकाला।
कार्यक्रम संयोजक वीरेंद्र कनवर ने कहा, पाकिस्तान की कायराना हरकत के खिलाफ पूरे आर्य समाज में रोष है। अब आतंकवाद को जड़ से खत्म करने का समय आ गया है। महिला संयोजिका प्रेमा कनवर ने कहा, जो देश आतंक को पालता है, उससे अब नरमी नहीं की जानी चाहिए।

प्रदर्शन में विजय पाल सिंह चौहान, अश्वनी आर्य, अनुज आर्य, सुधाकर गुप्ता, विजय अग्रवाल, राजीव दीक्षित, अश्वनी डेम्बला, रमाकांत सारस्वत, वीरेंद्र खंडेलवाल, राकेश तिवारी, अभय यादव, केवी शर्मा, अंजली, अंजुला आदि उपस्थित रहे।

आवास विकास में निकाला शांति मार्च 

आवास विकास कॉलोनी क्षेत्र के हिंदू समाज ने पहलगाम घटना के विरोध में शांति मार्च निकाला। लोगों ने काली पट्टी बांधकर पाकिस्तान और आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए। शांति मार्च कारगिल चौराहा से होटल भावना क्लार्क तक निकाला गया। इस दौरान लोगों ने शहीदों के सम्मान में मौन रखा और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

शांति मार्च में मुकेश पालीवाल, राजकुमार पथिक, नीरज अग्रवाल, विपिन शर्मा, संजय सिंह,मनीष सिंह, किशोर तिवारी, अमन कुलश्रेष्ठ, पार्षद गौरव शर्मा, ऋषभ चौपड़ा, अनुज चौधरी, विश्वास सेठ, सोनू पंडित, अजय कुशवाहा, भूपेंद्र सारस्वत, हरिओम शर्मा, मनीष गौतम, अजय कुलश्रेष्ठ, आरडी त्यागी, राहुल जैन, ब्रजेश उपाध्याय, हेमा जैन सहित बड़ी संख्या में आवास विकास कॉलोनी के हिंदू समाज के लोग मौजूद रहे।

इटौरा में फूंका पाकिस्तान का झंडा

ग्वालियर रोड इटौरा पर भाजपा नेता गोविंद चाहर के नेतृत्व में भाजपाइयों ने पाकिस्तान का झंडा फूंक कर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर गोविंद चाहर, जितेंद्र सिंह भगौर, नीरज लवानिया, उम्मेद सिंह, कोमल सिंह, श्याम सिंह, संजू पाराशर, राकेश कुमार, बच्चू सिंह, हाकिम सिंह, रंजीत सिंह, मान सिंह, राजेन्द्र सिंह, सोनू वर्मा, अर्जुन बघेल, सचिन, कान्हा, सुशील आदि मौजूद रहे।

 

 

SP_Singh AURGURU Editor