आगरा कॉलेज में दाखिले की प्रक्रिया 15 मई से, ड्राइंग एंड पेंटिंग एमए छात्रों की रिसर्च परीक्षा 16 को

आगरा। आगरा कॉलेज, आगरा में सत्र 2025–26 के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया 15 मई से शुरू की जा रही है। इसके साथ ही कालेज के ड्राइंग पेंटिंग विभाग में एमए चतुर्थ सेमेस्टर की रिसर्च परीक्षा 16 को आयोजित की जाएगी।

May 10, 2025 - 19:50
 0
आगरा कॉलेज में दाखिले की प्रक्रिया 15 मई से, ड्राइंग एंड पेंटिंग एमए छात्रों की रिसर्च परीक्षा 16 को
आगरा कॉलेज, जहां 15 मई से नए सत्र की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होगी।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम ने जानकारी दी कि बी.ए., बी.एससी., बी.कॉम., बी.एससी. (बायोटेक), बी.बी.ए. एवं बी.सी.ए. पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएं कॉलेज की अधिकृत वेबसाइट www.agracollegeagra.org.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

प्रवेश आवेदन करने से पूर्व अभ्यर्थियों को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा की समर्थ/बेव रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य होगा। रजिस्ट्रेशन के बिना किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं मिलेगा।

उपलब्ध सीटों का विवरण इस प्रकार है-

बी.ए. – 1258 सीटें

बी.एससी. – 1160 सीटें

बी.कॉम. – 360 सीटें

बी.एससी. (बायोटेक) – 60 सीटें

बी.बी.ए. – 60 सीटें

बी.सी.ए. – 60 सीटें

ड्राइंग पेंटिंग एमए चतुर्थ सेमेस्टर की रिसर्च परीक्षा 16 को

इसी क्रम में कॉलेज के ड्राइंग एंड पेंटिंग विभाग से एम.ए. चतुर्थ सेमेस्टर (बैच-2) के छात्र-छात्राओं के लिए एक जरूरी सूचना जारी की गई है। विभाग की रिसर्च प्रोजेक्ट परीक्षा 16 मई 2025 को प्रातः 11:00 बजे से आयोजित की जाएगी। सभी विद्यार्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे परीक्षा के दिन रिसर्च प्रोजेक्ट की तीन प्रतियाँ (कॉपी सहित) साथ लाना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें।

यह सूचना सभी संबंधित छात्रों के हित में जारी की गई है ताकि समयबद्ध और व्यवस्थित ढंग से शैक्षणिक प्रक्रियाएं संचालित की जा सकें।

SP_Singh AURGURU Editor