आगराः कैलाश मंदिर के पास यमुना में तैरता मिला शव, अभी पहचान नहीं हो सकी

आगरा। मंगलवार सुबह थाना सिकंदरा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रसिद्ध कैलाश मंदिर के पास यमुना नदी में एक युवक का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। शव को देख स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Jul 8, 2025 - 12:54
 0
आगराः कैलाश मंदिर के पास यमुना में तैरता मिला शव, अभी पहचान नहीं हो सकी
आगरा में कैलाश मंदिर के पास यमुना में तैरता अज्ञात शव।

राहगीर ने देखा तैरता शव, मचा हड़कंप

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कैलाश मंदिर आए एक व्यक्ति ने यमुना की लहरों पर तैरता हुआ शव देखा। उसने तत्काल आसपास मौजूद लोगों को जानकारी इसकी दी। फिर सामूहिक रूप से थाना सिकंदरा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू टीम को बुलाया और स्टीमर की मदद से शव बाहर निकलवाया।

शव की पहचान और कारण को लेकर जांच जारी

पुलिस का कहना है कि शव को बाहर निकालने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मृतक दुर्घटनावश नदी में डूबा था या फिर हत्या कर शव को बहाया गया है। दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर पुलिस जांच कर रही है। शव की शिनाख्त के प्रयास भी किए जा रहे हैं। पुलिस आस-पास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है।

शव मिलने के बाद कैलाश मंदिर क्षेत्र में दर्शन के लिए आए श्रद्धालु और स्थानीय लोग घटना स्थल के आसपास जुट गए। क्षेत्र में अस्थायी अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

SP_Singh AURGURU Editor