आगरा का जूता व्यवसाई युवक रहस्यमय ढंग से लापता, परिवार परेशान

आगरा। शहर के मंटोला थाना क्षेत्र के ढोलीखर इलाके से एक व्यवसाई युवक के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। लापता युवक मोहम्मद इस्तिखार पेशे से जूता व्यवसाई हैं और रविवार रात से घर नहीं लौटे हैं।

Sep 30, 2025 - 13:13
 0
आगरा का जूता व्यवसाई युवक रहस्यमय ढंग से लापता, परिवार परेशान
लापता जूता व्यवसाई मोहम्मद इस्तिखार।

आगरा। शहर के मंटोला थाना क्षेत्र के ढोलीखर इलाके से एक व्यवसाई युवक के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। लापता युवक मोहम्मद इस्तिखार पेशे से जूता व्यवसाई हैं और रविवार रात से घर नहीं लौटे हैं।

परिवार के मुताबिक, मोहम्मद इस्तिखार पुत्र मोहम्मद सबाब रविवार रात अपनी Activa 125 CC (UP80GS6873) स्कूटी पर सवार होकर निकले थे। इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। जब वे देर रात तक घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने रिश्तेदारों और मित्रों से संपर्क किया, लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

व्यवसाई का परिवार गहरे सदमे में है और लगातार उनकी तलाश कर रहा है। मामले की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है। परिजन प्रशासन से युवक की जल्द बरामदगी की गुहार लगा रहे हैं। मोहल्ले के लोग भी इस घटना से चिंतित हैं।