वजीरपुरा में हुआ आगरा का प्रथम सहस्त्र घट महाभिषेक, 1008 रुद्राक्षों का वितरण

आगरा। सावन मास की अलौकिक आध्यात्मिक ऊर्जा और शिवभक्ति के गूंजते स्वर में वजीरपुरा स्थित प्राचीन श्री सीताराम मंदिर के श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में आगरा का पहला सहस्त्र घट महाभिषेक ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुआ। बाग मुजफ्फर खां स्थित मोहन मंदिर में हरी पोशाक में भक्तों ने राधा-कृष्ण के दर्शन किए।

Jul 28, 2025 - 20:56
 0
वजीरपुरा में हुआ आगरा का प्रथम सहस्त्र घट महाभिषेक, 1008 रुद्राक्षों का वितरण
बाग मुजफ्फर खां स्थित मोहन मंदिर में हुए धार्मिक आयोजनों की एक झलक। बाग मुजफ्रम मंदिर, वजीरपुरा स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में में सहस्त्र घट महाभिषेक करते भक्नगण।

महंत पंडित अनंत उपाध्याय के मार्गदर्शन में हुए इस दिव्य आयोजन में 1008 रुद्राक्षों का वितरण, 21 डमरुओं की गूंज, मंत्रोच्चारण, भस्म-श्रृंगार, और दिव्य आरती ने भक्तों को भावविभोर कर दिया।

डॉ. संजीव नेहरू ने बताया कि यह आयोजन शिवभक्ति की भावना को जाग्रत करने और सनातन परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास है। महंत अनंत उपाध्याय ने सहस्त्र घट अभिषेक का महत्व समझाया।

भक्तों ने पूरे दिन गंगाजल, दूध, भांग, बेलपत्र, भस्म, गन्ना रस, केसर जल, चंदन जल, एवं फलों के रस से शिवलिंग पर सहस्त्र घटों से अभिषेक किया। शाम की विशेष आरती में शंखनाद और डमरू ध्वनि के साथ हुआ मनोहारी श्रृंगार श्रद्धालुओं के लिए अविस्मरणीय क्षण बन गया।

इस अवसर पर मनीष अग्रवाल, सुजाता अग्रवाल, वंदना उपाध्याय, ममता उपाध्याय, आयुष उपाध्याय, हनी, संदीप अग्रवाल, विक्रम, डॉ. संजीव नेहरू, निशि नेहरू, मनोज अग्रवाल, प्रभा अग्रवाल, सूरज तिवारी, शिल्पी तिवारी, तनु गुप्ता, रितु सिंघल आदि श्रद्धालु प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

राधा-कृष्ण के मनोहारी श्रृंगार ने भक्तों को किया विभोर

आगरा। बाग मुजफ्फर खां स्थित श्री राधाकृष्ण महाराज विराजमान मोहन मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को फूल- माला और मोर पंखों से खास सजावट की गयी। आकर्षक रंग-बिरंगी लाइट और इंदौर के फूलों से फूल बंगला मंदिर की शोभा बढ़ाने के लिए लगाया। मंदिर के मुख्य महंत मुकेश चंद्र पारासर ने बताया कि मंदिर परिसर में राधा और कृष्ण का मनमोहक श्रृंगार वृंदावन में तैयार हरे रंग की पोशाक से किया। भक्तों के लिए वृन्दावन की मंडली धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जुगल चतुर्वेदी, राजीवकांत लवानिया, विनय शर्मा, केशव अग्रवाल, गोपालदास अग्रवाल, रमन गुप्ता, नितिन गोयल, रिषभ शर्मा, नितिन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor