अनंत चतुर्दशी पर मुकुट पूजन के साथ आगरा की एतिहासिक रामलीला महोत्सव की शुरुआत
आगरा। अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर शनिवार को लाला चन्नोमल की बारादरी में उत्तर भारत के प्रथम रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर धार्मिक भक्ति और सांस्कृतिक रंगों का अनोखा संगम देखने को मिला। महोत्सव का शुभारंभ प्रथम पूज्य गणेश जी और मुकुट पूजन के साथ हुआ, जिसमें रामलीला कमेटी से जुड़े विशिष्टजनों ने भाग लिया।
मुकुट पूजन और श्रीरामचरित मानस का पाठ
मुकुट पूजन का विधि विधान वेद प्रकाश प्रचेता चक्रपाणि द्वारा रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल और महामंत्री राजीव अग्रवाल के हाथों कराया गया। इसी के साथ श्रीरामचरित मानस का पाठ और कीर्तन भी प्रारंभ हुआ। निरंतर मानस पाठ की जिम्मेदारी बृजेश पंडित को सौंपी गई है, जिन्होंने भक्ति और श्रद्धा के भाव के साथ पाठ प्रारंभ किया।
विघ्न विनाशक गणेश जी का पूजन
गणेश जी का मुकुट पूजन भी विधिपूर्वक संपन्न हुआ। पूजन के बाद प्रभु राम, माता जानकी, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान जी की आरती की गई, जिससे वातावरण भक्तिमय और आध्यात्मिक हो उठा।
अनंत चतुर्दशी के दिन रामलीला का शुभारंभ इसलिए किया जाता क्योंकि इसके अगले दिन से पितृ पक्ष शुरू हो जाता है और पितृ पक्ष में कोई शुभ कार्य नहीं किया जाता।
रामलीला मंचन और पात्र चयन
इस वर्ष रामलीला का मंचन पंकज दर्पण के नेतृत्व वाली लीला मंडली द्वारा किया जाएगा। अनंत चतुर्दशी के दिन ही राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, माता जानकी और हनुमान जी की भूमिका निभाने वाले पात्रों का वरण किया जाता है। इस परंपरा के अनुसार पात्र चयन से महोत्सव की तैयारी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से पूर्ण होती है।
कमेटी के पदाधिकारी और सदस्यों की उपस्थिति
मुकुट पूजन और उद्घाटन समारोह में रामलीला कमेटी के प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। इसमें शामिल थे- टीएन अग्रवाल, भगवान दास अग्रवाल, विजय प्रकाश, मुकेश अग्रवाल, तारा चंद, मनोज अग्रवाल (पोली भाई), विनोद जौहरी, विष्णु दयाल बंसल, मुकेश जौहरी, अंजुल बंसल, आनंद मंगल, महेश अग्रवाल, रामानुज शर्मा, आयुष अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, दिलीप कुमार अग्रवाल, राहुल गौतम, गिराज् अग्रवाल, योगेंद्र अग्रवाल, निक्की जौहरी आदि।