आगरा दवा बाजार में फिर पहुंची ड्रग विभाग की टीम, तीन फर्मों से 12  दवाओं के सैंपल लिए गये

आगरा ड्रग विभाग ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए फव्वारा स्थित दवा मार्केट की तीन प्रमुख फर्मों- राधे कृपा फार्मा, एनके एंटरप्राइजेज और गोगिया मेडिकल एजेंसी पर जांच कार्रवाई की है। आधा दर्जन अधिकारियों की टीम ने मौके से 12 दवाओं के सैंपल कलेक्ट किए। कार्रवाई के बाद दवा कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

Sep 18, 2025 - 21:14
 0
आगरा दवा बाजार में फिर पहुंची ड्रग विभाग की टीम, तीन फर्मों से 12  दवाओं के सैंपल लिए गये

आगरा। आगरा ड्रग विभाग ने गुरुवार को फव्वारा स्थित दवा मार्केट में गोगिया परिवार की तीन बड़ी फर्मों पर एक साथ कुछ दवाओं की जांच की। यह कार्रवाई जिलाधिकारी के आदेश पर की गई, जिन्होंने एक शिकायत पर संज्ञान लेते हुए जांच करने के लिए कहा था। 

छापेमारी के दौरान विभाग की टीम राधे कृपा फार्मा, एन के एंटरप्राइजेज और गोगिया मेडिकल एजेंसी पहुंची और दस्तावेजों व स्टॉक की गहन जांच की। टीम ने तीनों फर्मों से कुल 12 दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं। बताते हैं कि इससे पहले मेडिसिन पॊइन्ट को लेकर शिकायत की गई थी। 

ड्रग विभाग की अचानक हुई इस कार्रवाई से फव्वारा के दवा मार्केट में एक बार फिर अफरा-तफरी मच गई। कारोबारियों के बीच यह चर्चा तेज हो गई कि यह जांच कई और बड़े नामों को उजागर कर सकती है।

अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध दवाओं की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।

SP_Singh AURGURU Editor