बरहन जंक्शन पर आज से रुकने लगी एक और ट्रेन
आगरा के बरहन जंक्शन रेलवे स्टेशन पर अलीगढ़ और कानपुर के बीच चलने वाली एक फास्ट ट्रेन मंगलवार से रुकना शुरू हो गई है। ट्रेन के इस स्टेशन पर स्टापेज से यात्रियों को बहुत लाभ होगा।
आगरा। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन नंबर 04189/04190 का आगरा के बरहन जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ठहराव का निर्णय लिया गया है। यह फास्ट ट्रेन कानपुर सेंट्रल से अलीगढ़ के बीच चलती है। यह ट्रेन आज यानि 10 सितम्बर से बरहन स्टेशन पर रुकने लगी है। इस ट्रेन के रुकने से बरहन स्टेशन से आने-जाने वाले यात्रियों को बहुत लाभ होगा क्योंकि बरहन के आसपास के क्षेत्र के तमाम लोग हर रोज अलीगढ़ और कानपुर की ओर आते-जाते हैं।