अप्सा फिएस्टा 2025: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दिखा जोश, 113 पदकों के साथ उभरे नन्हे चैंपियंस

आगरा। एसोसिएशन ऑफ प्रोग्रेसिव स्कूल्स ऑफ आगरा (अप्सा) द्वारा आयोजित साहित्यिक एवं सांस्कृतिक फिएस्टा 2025 के अंतर्गत प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में 8 व 9 अक्टूबर को बालक व बालिका वर्ग की ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अदम्य साहस, अनुशासन और कौशल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों की वाहवाही लूटी।

Oct 10, 2025 - 18:03
 0
अप्सा फिएस्टा 2025: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दिखा जोश, 113 पदकों के साथ उभरे नन्हे चैंपियंस
अप्सा फिएस्टा के अंतर्गत प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में हुई ताइक्वांडो प्रतियोगिता के प्रतिभागियों के साथ अतिथिगण।

प्रतियोगिता के परिणाम

कनिष्ठ वर्ग (बालक)
सेंट एंड्रयूज स्कूल, बरौली अहीर
ऑल सेंट्स जूनियर हाईस्कूल
गायत्री पब्लिक स्कूल (यूनिट-II)

वरिष्ठ वर्ग (बालक)
गायत्री पब्लिक स्कूल (यूनिट-II)
सेंट सी.एफ. एंड्रयूज स्कूल
इंडियन एरा स्कूल

कनिष्ठ वर्ग (बालिका)
सेंट एंड्रयूज स्कूल, बरौली अहीर
ऑल सेंट्स जूनियर हाईस्कूल (संयुक्त रूप से प्रथम)
गायत्री पब्लिक स्कूल (यूनिट-II)

 कर्नल ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल
ऑल सेंट्स स्कूल, कहरई

वरिष्ठ वर्ग (बालिका)
सेंट एंड्रयूज स्कूल, बरौली अहीर
गायत्री पब्लिक स्कूल (यूनिट-II)
ऑल सेंट्स स्कूल, कहरई

इस वर्ष प्रतियोगिता में कुल 113 पदक (28 स्वर्ण, 29 रजत, 56 कांस्य) प्रदान किए गए।

विद्यालय के निदेशक एवं अप्साध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि खेलों में जीत केवल तकनीक पर नहीं, बल्कि हौसले और जुनून पर निर्भर करती है। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष अप्सा फिएस्टा के अंतर्गत 2500 से 3000 पुरस्कार व पदक वितरित किए जाते हैं।

कार्यक्रम का संचालन छात्राओं इशिता सिंह व गौरांगी गर्ग ने आकर्षक रूप से किया। सफल आयोजन में ड़ॊ. रश्मि गांधी, नरेंद्र कुशवाह, अभि सिरोही, काजल वासुदेवा, रिषभ गौतम व अन्य प्रशिक्षकों की भूमिका सराहनीय रही।

इस अवसर पर डॉ. सुशील गुप्ता, त्रिलोक सिंह राणा, डॉ. गिरधर शर्मा, डॉ. देवव्रत शर्मा, कर्नल अपूर्व त्यागी, प्रवीण बंसल, नीरज अग्रवाल, प्रद्युम्न चतुर्वेदी, राजन गोयल, रवि नारंग, अभिषेक गर्ग, भूप सिंह इंदौलिया, सुनीता गुप्ता, अरविंद श्रीवास्तव, रूपेश श्रीवास्तव, प्रदीप चाहर, लोकपाल सिंह, प्रांजल शर्मा, शिवांजल शर्मा, राजेंद्र सचदेवा, डॉ. अभिषेक कुमार गुप्ता, सुमित उपाध्याय, विशाल मालन, आर.एन. चौहान, श्रेयांश अग्रवाल, डॉ. जी.एस. राणा व सुमित गुप्ता की उपस्थिति रही।

SP_Singh AURGURU Editor