जीरो प्रदूषण के लक्ष्य के साथ विकसित होगा बिजलीघर बस स्टैंड 

आगरा। आज सुबह जन सुनवाई के दौरान आगरा की मंडलायुक्त और  ताज ट्रिपेजियम जोन ऑथोरिटी की चेयरपर्सन ऋतु माहेश्वरी को रोडवेज की ओर से जानकारी दी गई कि बिजलीघर बस स्टैंड का कायाकल्प किया जा रहा है। अगले ढाई वर्ष में यहां नया बस स्टैंड कॉम्प्लेक्स बन जाएगा।

Nov 5, 2024 - 16:35
 0
जीरो प्रदूषण के लक्ष्य के साथ विकसित होगा बिजलीघर बस स्टैंड 

ढाई वर्ष ने हो जाएगा कायाकल्प, मंडलायुक्त ने रोडवेज को सिर्फ इलेक्ट्रिक बसें चलाने का निर्देश दिया, ट्रैफिक जाम से निपटने की कार्य योजना भी मांगी

इस दौरान मंडलायुक्त ने यूपी रोडवेज के अधिकारियों को बिजलीघर बस स्टैंड को प्रदूषण मुक्त करने और भविष्य में इलेक्ट्रिक बसें संचालित करने को कहा। साथ ही ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए कार्य योजना, प्लान बनाकर प्रस्तुत करने को कहा।

जन सुनवाई कार्यक्रम में ब्रज खंडेलवाल और डॉ देवाशीष भट्टाचार्य द्वारा फाइल की गई शिकायत,  जिसमें बिजलीघर बस स्टैंड को बंद करके आईएसबीटी पर शिफ्ट करने की मांग की गई थी, को सुना गया था।

ब्रज खंडेलवाल ने कहा कि बिजलीघर बस स्टैंड की अब कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि नया आईएसबीटी सेवाएं दे रहा है तथा जल्दी ही दोनों बस स्टैंड्स मेट्रो रेल से जुड़ जाएंगे।

डॉ देवाशीष भट्टाचार्य ने कहा कि बिजलीघर बस स्टैंड की वजह से वाटर वर्क्स क्रॉसिंग, जीवनी मंडी, यमुना किनारा रोड, आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर हर समय जाम लगा रहता है और इससे वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ता है। डॉ भट्टाचार्य ने मांग की कि बिजलीघर क्रॉसिंग पर प्रदूषण मापक यंत्र लगाया जाए जिससे वस्तु स्थिति का पता लगे।

रोडवेज के अधिकारी ब्रह्म दत्त अग्रवाल ने मंडलायुक्त को बताया कि निकट भविष्य में बिजलीघर बस स्टैंड से इलेक्ट्रिक बसें ही चलाई जाएंगी। मंडलायुक्त ने इस पर अधिकारी से लिखित आश्वाशन मांगा। साथ ही ट्रैफिक नियंत्रित करने के लिए भी प्लान सबमिट करने को कहा।

SP_Singh AURGURU Editor