शहीद भगत सिंह की जयंती पर एमएलसी विजय शिवहरे ने चलाया स्वच्छता अभियान, बोले- उनके आदर्शों को जीवन में उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि

आगरा। सेवा संकल्प अभियान के तहत भगत सिंह की जयंती पर एमएलसी एवं प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे ने नूरी दरवाजा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि भगत सिंह का त्याग, साहस, राष्ट्रप्रेम और मातृभूमि के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने स्वच्छता, सेवा और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए नागरिक सहभागिता को जरूरी बताया।

Sep 28, 2026 - 22:14
 0
शहीद भगत सिंह की जयंती पर एमएलसी विजय शिवहरे ने चलाया स्वच्छता अभियान, बोले- उनके आदर्शों को जीवन में उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि
शहीद भगत सिंह की जयंती पर नूरी दरवाजा स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद स्वच्छता अभियान चलाते एमएलसी विजय शिवहरे।

विजय शिवहरे ने कहा कि भगत सिंह के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करते हुए राष्ट्रसेवा के संकल्प को मजबूत करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से स्वच्छता, सेवा और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भगत सिंह की प्रतिमा के आसपास के परिसर में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

इस अवसर पर ब्रज क्षेत्र महामंत्री अशोक पिप्पल, महानगर महामंत्री नितेश शिवहरे, महानगर मंत्री टिंकू, पार्षद विक्रांत कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष राजू कुशवाहा, प्रेम सिंह धाकड़, मुकुल जोशी, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, लाल ओमप्रकाश गर्ग, ठाकुर कौशमेंद्र, हिमांशु प्रजापति, कृष्ण पाराशर, हार्दिक आहूजा, अनुज दीक्षित, रामसेवक प्रजापति, मनोज माहौर और विकास शिवहरे सहित अन्य कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन मौजूद रहे।

Top of Form

SP_Singh AURGURU Editor