बुद्धा पार्क में पुष्प वंदना के साथ हजारों लोगों ने की बुद्ध वंदना, पार्क के निर्माण में योगदान पर उपेंद्र सिंह सहित समाजसेवियों का चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मान
आगरा। कालिंदी विहार स्थित निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय बुद्धा पार्क में शनिवार को सामाजिक समरसता एवं बुद्ध वंदना कार्यक्रम में हजारों लोगों की सहभागिता रही। इस अवसर पर बुद्धा पार्क के निर्माण और विकास में योगदान देने वाले भारतीय जाटव समाज संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र सिंह सहित प्रमुख पदाधिकारियों और समाजसेवियों को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया। भाजपा नेता इंजीनियर किशन सीटू चौहान ने उपेंद्र सिंह, संस्था के संरक्षक नत्थी सिंह जसोरा, राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार और प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल सिंह को सम्मानित किया। बुद्ध वंदना के दौरान लगातार हुई हवाई पुष्पवर्षा आकर्षण का केंद्र रही। पूरा परिसर भगवान गौतम बुद्ध के संदेशों, सामाजिक समरसता और भाईचारे के जयघोष से गूंज उठा।

पार्क के निर्माण में सहयोग के लिए सहयोग के लिए सम्मानित किये गये उपेंद्र सिंह और अन्य।
कार्यक्रम में भाजपा नेता इंजीनियर किशन सीटू चौहान ने कहा कि बुद्धा पार्क के निर्माण एवं विकास में जिन लोगों ने योगदान दिया है, उनका सम्मान समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बुद्धा पार्क के निर्माण और विकास के लिए उनका सहयोग महत्वपूर्ण है।
बुद्ध वंदना के दौरान आयोजन स्थल पर लगातार हवाई पुष्पवर्षा की गई। फूलों की वर्षा के बीच हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक बुद्ध वंदना में सहभागिता की। श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को व्यापक स्वरूप दिया। आयोजन के माध्यम से भगवान गौतम बुद्ध के शांति, करुणा, समानता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के साथ सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर भाजपा बृज क्षेत्र महामंत्री अशोक पिप्पल, पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. रामबाबू हरित, भाजपा जिला प्रभारी घनश्याम लोधी, चंद्रभान ठेकेदार, रचना सिंह, लायक सिंह, प्रमुख समाजसेवी मुकेश गुप्ता, आर.आर.पी. सिन्हा, धर्मेंद्र सिंह, चंद्रपाल चाहर, किरावली चेयरमैन प्रतिनिधि अभिजीत इंदौलिया, महिपाल सिंह, सुशील यादव, आदित्य अग्रवाल, सुरेंद्र जाटव और आनंद कुमार सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बुद्ध वंदना और सम्मान समारोह के माध्यम से बुद्ध के विचारों, सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया गया।