भाजपा की एसआईआर कार्यशाला में बोगस वोटर हटाने और नए मतदाता जोड़ने का संकल्प

आगरा। भाजपा ने दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यशाला का आयोजन एमडी जैन इंटर कॉलेज सभागार में किया। कार्यशाला का शुभारंभ भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता और कार्यक्रम के मुख्य वक्ता उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया।

Nov 8, 2025 - 20:42
 0
भाजपा की एसआईआर कार्यशाला में बोगस वोटर हटाने और नए मतदाता जोड़ने का संकल्प
दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यशाला को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ।

दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को पढ़ाया एसआइआर का पाठ

आगरा। भाजपा ने दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यशाला का आयोजन एमडी जैन इंटर कॉलेज सभागार में किया। कार्यशाला का शुभारंभ भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता और कार्यक्रम के मुख्य वक्ता उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। 

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं को बताया कि एसआईआर 2003 की मतदाता सूची ईसीआई पर अपलोड है। हर घर में बीएलओ अधिकतम तीन बार जायेंगे, यह अधिकारी आपके वार्ड में नियुक्त होते हैं। कार्यशाला को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस अभियान में चुनाव आयुक्त द्वारा मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाकर स्वच्छ लोकतंत्र की संरचना को बनाए रखने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है।  सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी, बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता एवं बीएलए इस अभियान में पूरे मनोबल के साथ लगें। मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता समाज, राष्ट्र और लोकतंत्र की मजबूती के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। उन्होंने इस अभियान को संगठन के विस्तार के साथ-साथ लोकतांत्रिक जागरूकता बढ़ाने का भी एक अवसर बताया।

मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता  ने कहा कि एसआईआर कार्यक्रम घोषित होते ही भाजपा ने जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि पार्टी अब बीएलओ की तर्ज पर अपने ब्लॉक लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त करेगी, जो घर-घर जाकर मतदाता सूची की पड़ताल करेंगे। निर्वाचन आयोग के साथ समन्वय स्थापित कर फर्जी और दोहरे वोटरों को हटाया जाएगा तथा विशेष रूप से युवा मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे। उन्होंने इस अभियान को केवल संगठनात्मक न रहकर जन आंदोलन का रूप देने का आह्वान किया।


इनकी रही मौजूदगी

भाजपा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की एसआइआर कार्यशाला में मुख्य रूप से विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, प्रमोद गुप्ता, टी एन अग्रवाल, हेमंत भोजवानी, राजीव लवानियां,धीरज जैन, प्रदीप  उप्रेती, ओम प्रताप सिंह, आदेश सिंगल, राजेश प्रजापति, राजू कुशवाहा, राजवीर धाकड़, सनी वर्मा सहित सभी मंडल अध्यक्ष, विधानसभा क्षेत्र संयोजक और प्रभारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता निर्मला दीक्षित ने की और संचालन दीपक खरे ने किया।