आगरा कॉलेज में लगा शिविर, 55 विद्यार्थियों ने किया रक्तदान

आगरा। आगरा कॉलेज एनसीसी आर्मी विंग, गर्ल्स विंग एवं एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित रक्तदान शिविर में 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। 55 छात्र-छात्राओं ने रक्तदान किया। अंडरवेट, अंडरएज एवं कम हीमोग्लोबिन के कारण बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं रक्तदान नहीं कर पाए।

Nov 19, 2024 - 17:10
 0
आगरा कॉलेज में लगा शिविर, 55 विद्यार्थियों ने किया रक्तदान
आगरा कॉलेज में एनसीसी आर्मी विंग द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करते केडेट्स।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में एनसीसी आर्मी विंग के कैप्टन अमित अग्रवाल ने भूमिका रखते हुए शिविर के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को रक्तदान को प्रोत्साहित किया। मुख्य प्रानुशासक डॉ. चंद्रवीर सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया एवम् गर्ल्स विंग प्रभारी कैप्टन रीता निगम ने आभार प्रकट किया।

शिविर एसएन मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक की प्रभारी डॉ नीतू चौहान एवं काउंसलर प्रमोद कुमार के निर्देशन में संपन्न हुआ। उन्होंने कैडेट्स को रक्तदान के महत्व को विस्तार से समझाया तथा रक्तदान के संबंध में व्याप्त भ्रांतियां को उदाहरण के माध्यम से दूर किया।

एचडीएफसी बैंक के सर्कल हेड विजय चौबे , निशांत अग्रवाल, योगेश कुमार ने सभी रक्तदानियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल पहनाकर उत्साहवर्धन किया।शिविर में यूओ तमन्ना परमार, लवकुश, राहुल, अरुण, प्रशांत, गुनगुन कुमारी आदि कैडेट्स का विशेष योगदान रहा।

SP_Singh AURGURU Editor