अवैध निर्माणों पर चलेगा बुलडोजर, वीसी सख्त, कसे इंजीनियरों के पेच

आगरा। अवैध निर्माणों को लेकर एडीए वीसी सख़्ती के मूड में नजर आ रहीं हैं। आज उन्होंने प्रवर्तन विभाग की समीक्षा करते हुए कड़े आदेश दिए कि जिन निर्माणों के ध्वस्तीकरण आदेश हो चुके हैं, उनको तत्काल संपूर्ण ध्वस्त करते हुए शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही प्राधिकरण की ऐसी भूमि जिन पर अवैध कब्जा है उन सभी प्रकरणों में संयुक्त रूप से टीम गठित कर कब्जा मुक्त कराया जाए।

Sep 10, 2024 - 21:35
 0
अवैध निर्माणों पर चलेगा बुलडोजर, वीसी सख्त, कसे इंजीनियरों के पेच

उपाध्यक्ष ने निर्देश दिए कि समस्त सहायक व अवर अभियंता अपने - अपने वार्डों में निरंतर निरीक्षण करते रहें और अनाधिकृत निर्माण के विरुद्ध तत्काल नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।उन्होंने चेतावनी दी यदि प्रवर्तन कार्यों में कोई भी शिथिलता बरती जाती है तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। 
समीक्षा बैठक में मुख्य अभियंता, सभी प्रभारी प्रवर्तन, संबंधित सहायक अभियंता(प्रवर्तन), संबंधित अवर अभियंता (प्रवर्तन) आदि उपस्थित रहे।