अनुभव निधि आश्रम में मनाया शताब्दी वर्ष, गऊदान कर वृद्धजनों संग बांटी खुशियां

आगरा। हाथरस रोड स्थित अनुभव निधि आश्रम, उजरई कला में कल का दिन भक्तिमय उल्लास और करुणा से भरा रहा। 99 वर्ष पूर्ण कर 100वें वर्ष में प्रवेश करने वालीं शांति देवी अग्रवाल का शताब्दी वर्ष समारोह वृद्धजनों के संग बड़े ही भावपूर्ण ढंग से मनाया गया।

Jun 23, 2025 - 12:46
 0
अनुभव निधि आश्रम में मनाया शताब्दी वर्ष, गऊदान कर वृद्धजनों संग बांटी खुशियां
हाथरस रोड स्थित अनुभव निधि आश्र्म में आयोजित शताब्दी वर्ष समारोह की एक झलक।  

इस विशेष अवसर पर शांति देवी के परिवारीजनों ने विधिवत पूजन कर आरती की और सभी वृद्धजनों से आशीर्वाद प्राप्त किया। शांति देवी ने पूजन उपरांत गऊदान कर आध्यात्मिक परंपरा का निर्वाह किया। समारोह में जो भी उपहार आए, उन्हें आश्रम के वृद्धजनों में वितरित किया गया।

धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राधा-कृष्ण भक्ति के रंगों में डूबे वृद्धजनों और परिवार के सदस्यों ने उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम की भक्ति-भावना और सेवा की भावना ने सभी उपस्थितजनों को गहराई से प्रभावित किया और वृद्धाश्रमों में इस तरह के आयोजन करने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर गोविन्द प्रसाद अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, माधव प्रसाद, मीना, मुरारीप्रसाद अग्रवाल, मीरा, राजेन्द्र प्रसाद और आशा अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे और सभी ने शांति देवी को शतायु होने की मंगलकामनाएं दीं।

SP_Singh AURGURU Editor