आगरा कॉलेज में ओरिएंटेशन कार्यक्रम की तिथियों में परिवर्तन, संशोधित कार्यक्रम जारी
आगरा। आगरा कॉलेज, आगरा के प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम ने सत्र 2025–26 के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए पूर्व निर्धारित ओरिएंटेशन कार्यक्रम में परिवर्तन की सूचना दी है। पहले यह कार्यक्रम 1, 2 एवं 4 अगस्त को होना था, जिसे अब अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर संशोधित रूप में घोषित किया गया है।
गंगाधर शास्त्री भवन में तीन चरणों में आयोजन
संशोधित कार्यक्रम कॉलेज के गंगाधर शास्त्री भवन में आयोजित होगा और इसकी रूपरेखा इस प्रकार है-
पांच अगस्त 2025 (मंगलवार), प्रातः 11:00 बजे: बी.ए. प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम होगा। 6 अगस्त 2025 (बुधवार), प्रातः 11:00 बजे: बी.कॉम प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए और 7 अगस्त 2025 (गुरुवार), प्रातः 11:00 बजे: बी.एससी. प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए होगा।
उपस्थिति अनिवार्य, दस्तावेज़ साथ लाने का निर्देश
प्राचार्य ने सभी नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित तिथि, दिन और समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। साथ ही अपने प्रवेश से संबंधित समस्त आवश्यक दस्तावेज़ भी अपने साथ अवश्य लाएँ।