एसएन में हुआ कैंसर का जटिल ऑपरेशन

आगरा। सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में 75 वर्षीय महिला की दाहिनी तरफ़ की पैरोटिड ग्रंथि के कैन्सर का चिकित्सकों द्वारा जटिल ऑपरेशन किया गया।

Mar 24, 2025 - 16:22
 0
एसएन में हुआ कैंसर का जटिल ऑपरेशन

यह आपरेशन आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत निःशुल्क किया गया। 

यह जटिल आपरेशन था । महिला के अंदर कैन्सर फैला हुआ था, जिसने चेहरे की नस को भी अपनी गिरफ्त में लिया था। साथ ही दिमाग की तरफ जाने वाली खून की नलिकाएं भी कैंसर कोशिकाओं से चिपकी हुई थी। ऑपरेशन के द्वारा इनको भी सफलता पूर्वक अलग किया गया और मरीज को किसी भी प्रकार के नुकसान से बचाते हुए आपरेशन किया गया। 

आपरेशन करने वाली टीम में डॉ. अखिल प्रताप सिंह , डॉ. सोम्यता नीरज, डॉ. दीपा सिंह सम्मलित थी। यह आपरेशन विभागाध्यक्ष डॉ. धमेन्द्र कुमार के निर्देशन में किया गया। 

सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज में जटिल से जटिल ऑपरेशंस सफलता पूर्वक किए जा रहे हैं,जिससे मरीज लाभान्वित हो रहे हैं।