सीपी राधाकृष्णन होंगे एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी

पीएम मोदी की मौजूदगी में हुई संसदीय बोर्ड की मीटिंग में एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का नाम फाइनल कर दिया गया है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया कि महाराष्ट्र के राज्यपाल होंगे उम्मीदवार।

Aug 17, 2025 - 20:21
Aug 17, 2025 - 20:23
 0
सीपी राधाकृष्णन होंगे एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी


 
नई दिल्ली। एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का नाम फाइनल हो गया है। सीपी राधाकृष्णन एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस बात की जानकारी दी है। नड्डा ने बताया, "पीएम मोदी की मौजूदगी में संसदीय बोर्ड की मीटिंग में सर्वसम्मति से ये फैसला लिया गया है।"
-
सीपी राधाकृष्णन वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। वह तमिलनाडु के रहने वाले हैं और तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष रह चुके हैं। वह RSS और जनसंघ के भी सदस्य रहे हैं।