प्रमुख सचिव से आगरा में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनाने की मांग

आगरा। लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार के कार्यक्रम में पहुंचे प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम को व्यापारी नेता विनय अग्रवाल ने आगरा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सिविल टर्मिनल की जगह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने की मांग की।

Sep 20, 2024 - 10:41
 0
प्रमुख सचिव से आगरा में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनाने की मांग

व्यापारियों ने आगरा में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, बैराज, रिवर फ्रंट, हाईकोर्ट की खंडपीठ, आईटी हब एवं पार्क बनाने की भी मांग की। साथ ही आगरा से अयोध्या की हेलीकॉप्टर सेवा का किराया कम कराने को कहा ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप  रितेश अग्रवाल, अश्वनी (शैलू ) अग्रवाल, नीरज रत्नप्रिया, सौरभ अग्रवाल आदि थे।