ब्रज में मांस मछली अंडा की बिक्री पर प्रतिबंध लगे
ब्रज वृन्दावन देवालय समिति के साधारण सभा की बैठक में ब्रज क्षेत्र में अंडा मांस व मछली की बिक्री को प्रतिबंधित करने की मांग की गई ।
गोवर्धन। ब्रज वृन्दावन देवालय समिति के साधारण सभा की बैठक में ब्रज क्षेत्र में अंडा मांस व मछली की बिक्री को प्रतिबंधित करने की मांग की गई ।
बैठक दीर्घ विष्णु मंदिर के सेवायत श्री कान्तानाथ चतुर्वेदी की अध्यक्षता में गोवर्धन के जतीपुरा क्षेत्र में आहूत की गयी l बैठक में सम्पूर्ण ब्रज क्षेत्र के विभिन्न मंदिर - देवालय के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया l सदन ने ध्वनि मत से श्री कान्ता नाथ चतुर्वेदी को 'देवालय समिति' का उपाध्यक्ष नियुक्त किया l
सभी ने एक स्वर में माँग की कि ब्रज के विकास योजना में देवालयों की भूमिका तय हो l इसके लिए 'देवालय समिति' के पदाधिकारियों को सरकारी बैठकों में आमंत्रित किया जाए l बरसाने के सदस्यों ने ब्रज में अंडा, मांस मछली पर पूर्णतः प्रतिबन्ध लगाने की माँग की l उन्होंने कहा कि बरसाने को तीर्थ स्थल घोषित करने के बाबजूद इसके आस पास के क्षेत्र में अंडा, मांस की बिक्री होती है l गोवर्धन में रेलवे स्टेशन के पास अंडा बिकता है l
ब्रज की संस्कृति, मूर्त एवं अमूर्त धरोहर संरक्षण करने के लिए सरकारी तंत्र को ब्रज के पारंपरिक निवासियों का मार्ग दर्शन एवं सहयोग लेना चाहिए l ब्रज के सभी तीर्थ स्थल के आस पास गन्दगी का अम्बार है, जगह जगह पर कूड़ा जलाया जाता है l कूड़ा निस्तारण के लिए जिला प्रशासन को व्यवस्था करना चाहिए l
गोवर्धन क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण के लिए कोई उचित स्थान नहीं है l जहाँ तहाँ कूड़ा जलते हुए पाया जाता है l इसके लिए अगर आवश्यकता पड़ी तो राष्ट्रीय हरित अभिकरण की शरण लेंगे l
बैठक में श्री कान्ता नाथ चतुर्वेदी, श्री रामदास चतुर्वेदी, श्री लाल कृष्ण चतुर्वेदी, श्री गौरव गोस्वामी, आचार्य दीपक गोस्वामी, महन्त श्री रामकृष्ण दास जी, श्री निताई गोस्वामी जी, रूद्र प्रताप सिंह, हरिश्चन्द्र शर्मा, रमेश चन्द्र शर्मा, राम प्रकाश शर्मा, भगवत स्वरूप शर्मा, कृष्ण मुरारी गोस्वामी, भरत गोस्वामी, कृष्णानन्द भट्ट कनुआ महाराज हरिश्चन्द गोस्वामी, जगन्नाथ पोद्दार आदि उपस्थित रहे l
संचालन श्री दीपक गोस्वामी ने किया एवं धन्यवाद प्रस्ताव कृष्ण मुरारी गोस्वामी ने दिया