बजट सत्र से पहले विधान सभा के बाहर सपा विधायकों का प्रदर्शन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान मंडल का बजट सत्र शुरू होने से पहले विधान सभा के बाहर समाजवादी पार्टी के विधायकों ने प्रदर्शन किया। ये विधायक रह-रह कर सरकार के विरोध में नारे लगा रहे थे।

Feb 18, 2025 - 11:18
 0
बजट सत्र से पहले विधान सभा के बाहर सपा विधायकों का प्रदर्शन
लखनऊ में विधान सभा के बाहर मंगलवार को प्रदर्शन करते समाजवादी पार्टी के विधायक।


विधान सभा का सत्र शुरू होने से पहले ही समाजवादी पार्टी के विधायक विधान सभा के बाहर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के सामने एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन के दौरान एक सपा विधायक ने खुद को जंजीरों में जकड़ रखा था।
कुछ विधायक हाथों में मिट्टी का कलश लिए हुए थे, जिन पर लिखा था- नैतिकता का अस्थि कलश। अधिकांश विधायकों ने हाथों में पोस्टर ले रखे थे जिन पर लिखा था कि महाकुंभ में मारे गए लोगों के आंकड़े सरकार जारी करे। ये विधायक लगातार योगी सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे थे। विधायकों का कहना था कि सरकार ने महाकुंभ को ईवेंट बनाकर भ्रम फैलाया और अपना प्रचार किया। 
यूपी विधान मंडल का बजट सत्र शुरू होने से पहले जिस तरह से समाजवादी पार्टी के विधायकों ने प्रदर्शन किया है, उससे संकेत साफ है कि इस बजट के हंगामेदार होने के आसार हैं।