डीजल और पेट्रोल आज आधी रात के बाद महंगे हो जाएंगे

नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी गई है। आज आधी रात के बाद ही डीजल और पेट्रोल की कीमतें बढ़ जाएंगी।

Apr 7, 2025 - 16:30
 0
डीजल और पेट्रोल आज आधी रात के बाद महंगे हो जाएंगे

सरकार ने प्रति लीटर दो रुपये एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई

एक्साइज ड्यूटी में वृद्धि के हिसाब से वैट और सेस में भी वृद्धि होगी। माना जा रहा है कि दोनों पेट्रोलियम प्रोडक्ट की कीमतें दो रुपये प्रति लीटर से ज्यादा बढ़ेंगी। फिलहाल आगरा में पेट्रोल 94.42 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल 87.47 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। 

केंद्र सरकार के इस अप्रत्याशित कदम से लोग हैरान रह गये हैं। इससे आम आदमी पर दोतरफा भार पड़ने जा रहा है। एक तो वे पेट्रोल की बढी हुई कीमतों को चुकाएंगे और दूसरी ओर डीजल की रेट बढ़ने से माल भाड़ा भी महंगा होगा, जिससे आम लोगों के उपयोग की वस्तुओं की कीमतें भी बढेंगी। 

सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी बढ़ाये जाने से डीजल पर अब 17.80 रुपये प्रति लीटर एक्साइज डूयूटी चुकानी पड़ेगी जबकि अभी तक यह दर 15.80 रुपये प्रति लीटर थी। इसी प्रकार पेट्रोल पर 21.90 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी देय होगी। इससे पहले यह 19.90 रुपये प्रति लीटर थी।