आगरा में एक समारोह में सम्मानित हुए संभागीय परिवहन अधिकारी, ट्रांसपोर्ट जगत ने दी भावभीनी विदाई
आगरा। होटल भावना क्लार्क्स में आयोजित एक समारोह में परिवहन विभाग क तीन वरिष्ठ अधिकारियों को विदाई दी गई। समारोह में परिवहन उपायुक्त मयंक ज्योति, आरटीओ प्रवर्तन वीके सिंह और आरआई विनय कटियार को भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में परिवहन विभाग के प्रदेश स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न ट्रांसपोर्ट संगठनों, बस यूनियन, टैक्सी यूनियन, टू और थ्री व्हीलर डीलर्स के प्रमुख पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कार्यक्रम आरटीओ प्रमोद कुमार के निर्देशन और संबंधित उप परिवहन अधिकारियों के संयोजन में किया गया। इस संगीतमय शाम में अतिथियों और परिवहन जगत से जुड़े लोगों ने गीत-संगीत के साथ वातावरण को भावनात्मक बना दिया।
विदाई के मौके पर तीनों अधिकारियों को शाल उड़ाकर, बुके और माला पहनाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के सह प्रवक्ता और ट्रांसपोर्ट चेंबर वेलफेयर एसोसिएशन आगरा के अध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में गिरीश अग्रवाल, गोबिंद बिंदल, राजदीप ग्रेवाल, अमरजीत लाली सहित कई प्रमुख पदाधिकारियों ने भी तीनों अधिकारियों का सम्मान किया।
इस कार्यक्रम ने परिवहन विभाग और निजी परिवहन संगठनों के बीच सद्भाव और सहयोग की मिसाल प्रस्तुत की।