डॉ. बलबीर सिंह की वापसी तो डॉ. योगेश गोयल को मिली नई कमान
आगरा। शासन ने फिरोजाबाद मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह को वापस एसएन मेडिकल कालेज भेज दिया है। उनके स्थान पर एसएन मेडिकल कालेज के ही डॉ. योगेश गोयल को फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज का नया प्राचार्य नियुक्त किया है।
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर योगेश गोयल फार्माकॉलोजी विभाग में कार्यरत हैं। उनकी नियुक्ति से फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज में नये बदलाव की उम्मीद है।
इधर डॉ. बलवीर सिंह के वापस एसएन मेडिकल कॉलेज आने से मेडिसिन विभाग में उनकी विशेषज्ञता का लाभ छात्रों और मरीज़ों दोनों को मिलेगा।
यह फेरबदल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए किया गया है। दोनों प्रोफेसरों की नई भूमिकाओं से मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद है।