आगरा में दुर्गा विसर्जन बना रणभूमि, दो गुटों में खूनी भिड़ंत, सड़क पर लहूलुहान लोग

आगरा। विजयादशमी पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन का उत्सव उस समय हिंसा में बदल गया जब दो गुट आपस में भिड़ गए। आगरा किले के पीछे यमुना किनारा रोड पर बने अस्थायी विसर्जन कुंड के पास दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। सड़क पर लहूलुहान पड़े लोगों के दृश्य और हथियार लहराते युवकों के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

Oct 2, 2025 - 19:57
 0
आगरा में दुर्गा विसर्जन बना रणभूमि, दो गुटों में खूनी भिड़ंत, सड़क पर लहूलुहान लोग
यमुना किनारे बवाल करते युवक

आगरा। विजयादशमी पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन का उत्सव उस समय हिंसा में बदल गया जब दो गुट आपस में भिड़ गए। आगरा किले के पीछे यमुना किनारा रोड पर बने अस्थायी विसर्जन कुंड के पास दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। सड़क पर लहूलुहान पड़े लोगों के दृश्य और हथियार लहराते युवकों के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

प्रतिमा विसर्जन में मचा बवाल

जानकारी के अनुसार, मेटोडोर, ऑटो और ई-रिक्शा में सवार श्रद्धालु नाचते-गाते, गुलाल उड़ाते हुए प्रतिमा विसर्जन के लिए पहुंचे थे। इसी बीच दो गुटों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।

हथियार लेकर भिड़े युवक

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवक डंडे, बेल्ट और यहां तक कि पेड़ों की टहनियां तोड़कर एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। बीच सड़क पर एक युवक को गिराकर पीटने का दृश्य भी सामने आया। कई लोग लहूलुहान होकर जमीन पर तड़पते दिखाई दिए।

महिलाओं ने संभाले घायल

घटना के दौरान कई महिलाएं घायलों को बचाने और उन्हें ऑटो रिक्शा में अस्पताल ले जाने के प्रयास करती दिखीं। लोगों में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल रहा।

पुलिस की नाकामी

स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के दौरान मौके पर पुलिस मौजूद नहीं थी। जबकि हजारों की भीड़ प्रतिमा विसर्जन स्थल पर थी। अब तक पुलिस के पास किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।