ललित कला संस्थान की आर्ट गैलरी में रंगों की अभिव्यक्ति, छात्रों की पेंटिंग्स में रंग, रेखा और रचना का संगम
आगरा। राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश एवं ललित कला संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय चित्रकला कार्यशाला की पेंटिंग्स की भव्य प्रदर्शनी आज ललित कला संस्थान की आर्ट गैलरी में लगाई गई। इस कला प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रो. विनीता सिंह एवं वरिष्ठ कलाकार अशोक कुमार सिंह ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक प्रो. संजय चौधरी ने की।
-राज्य ललित कला अकादमी व ललित कला संस्थान की संयुक्त कार्यशाला की कलाकृतियों की भव्य प्रदर्शनी, उद्घाटन हुआ विशिष्ट कलाकारों की उपस्थिति में
90 से अधिक पेंटिंग्स, बच्चों से स्नातकोत्तर तक की रचनात्मकता
पेंटिग्स प्रदर्शनी के प्रतिभागी और अतिथिगण।
प्रदर्शनी में 90 से अधिक पेंटिंग्स प्रदर्शित की गईं, जो छोटे बच्चों से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन स्तर के छात्रों द्वारा तैयार की गई थीं। इन कृतियों में मयंक, रश्मि, ज्योति, शैली जैन आदि की कलाकृतियों को विशेष रूप से सराहा गया।
छात्र सौरभ द्वारा बनाए गए एआई तकनीक आधारित पोर्ट्रेट्स ने दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित किया। इन पोर्ट्रेट्स में आधुनिक तकनीक और पारंपरिक कला का सुंदर समन्वय दिखाई दिया।
छात्र-कलाकारों की सशक्त उपस्थिति
प्रदर्शनी में भाग लेने वाले प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं में श्रष्टि, मानसी, नीतिज्ञा, जानवी, शिवानी सिसोदिया, विशाल, निवेदिता, काजल, ज्योति सैनी, आराध्या, आरती राठौर, सपना सिंह, आध्याकुमारी, शगुन वर्मा, दीपा, पिंकी, दीक्षा, ज्योति माहेश्वरी, सलोनी माहेश्वरी, प्रेरणा, कामिनी तोमर, ममता, ऋद्धिका, रश्मि आदि शामिल रहे।
कला पारखी और शिक्षक भी हुए सम्मिलित
इस अवसर पर राज्य ललित कला अकादमी की सदस्य डॉ. आभा, संस्कार भारती के नंदनंदन गर्ग, सीए राकेश जैन, सहित अनेकों अभिभावक, छात्र और कला प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यशाला एवं प्रदर्शनी के संयोजक डॉ. मनोज कुमार (उपनिदेशक, ललित कला संस्थान) रहे।
प्रदर्शनी के सफल आयोजन में प्रशिक्षकों मयंक प्रताप, शैली जैन, कुसुम, निवेदिता सिंह, साम्यदेव मंडल, अरविंद सिंह, और शिक्षकों दीपक कुलश्रेष्ठ, देवाशीष गांगुली, डॉ. शार्दूल मिश्रा, डॉ. अरविंद राजपूत, देवेंद्र सिंह, डॉ. शीतल शर्मा का सहयोग अत्यंत सराहनीय रहा।