मथुरा रिफाइनरी में बायलर टेस्ट करते वक्त लगी आग, कई मजदूर झुलसे, बड़ा हादसा टला

मथुरा के थाना टाउनशिप क्षेत्र स्थित रिफाइनरी के पिछले हिस्से की एक यूनिट में बायलर को टेस्ट करते वक्त आग लगने की सूचना है। बताया जा रहा है कि इस घटना में 10—12 लोग झुलसे भी हैं। रिफाइनरी में इन दिनों रिपेयरिंग, क्लीनिंग जैसे कार्यों की वजह से 45 दिन का शट डाउन चल रहा है। आज बायरल का टेस्ट करते वक्त यह घटना हुई। रिफाइनरी में आग पर नियंत्रण पाने के श्रेष्ठ उपकरण होते हैं। घटना के तुरंत बाद इनका उपयोग कर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए थे। बिना समय गंवाए मथुरा अग्निशमन विभाग की कई दमकलें भी मौके पर पहुंच गई थीं। इससे समय रहते आग पर काबू पा लिया गया था। हालांकि इसे लेकर मथुरा रिफाइनरी प्रबंधन की ओर से अभी कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Nov 12, 2024 - 21:19
 0
मथुरा रिफाइनरी में बायलर टेस्ट करते वक्त लगी आग, कई मजदूर झुलसे, बड़ा हादसा टला
SP_Singh AURGURU Editor