वाहनों से फुल दीवानी की पार्किंग में लगी आग, गाड़ियां बचीं
आगरा। सिविल कोर्ट परिसर की पार्किंग में आज तमाम गाड़ियां जलने से बच गईं। दरअसल पार्किंग में कूड़े के ढेर में लग गई। जिस समय यह हादसा हुआ, पार्किंग वाहनों से फुल थी। एसएसएफ के जवानों ने आग को फैलने नहीं दिया। बाद में फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया।
दीवानी कचहरी की पार्किंग में आग लगने की यह घटना दोपहर में हुई। कार्य दिवस होने के कारण पार्किंग वाहनों से फुल थी। पार्किंग में पड़े कूड़े के ढेर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। माना जा रहा है कि किसी ने जलती बीड़ी या सिगरेट कूड़े पर फेंकी, जिससे आग लगी।
पार्किंग की सुरक्षा में तैनात रहने वाले जवानों ने पार्किंग में आग लगी देखी तो वे दौड़कर मौके पर पहुंच गए। जवान अपने स्तर से आग बुझाने के प्रयास करने लगे। उधर सूचना मिलने पर फायर सर्विस की गाड़ी भी आ गई थी। आग बुझने पर सभी ने राहत की सांस ली क्योंकि घटना के समय बड़ी संख्या में गाड़ियां खड़ी हुई थीं। आग की चपेट में गाड़ियां भी आ सकती थीं।