नाबालिग को जबरन खींचकर ले जा रहा था युवक, अब गया जेल
आगरा। नाबालिग को जबरन खींचकर ले जाने वाले युवक को जगदीशपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।
जगदीशपुरा इंस्पेक्टर आनंदवीर सिंह ने बताया कि जितेंद्र पुत्र स्वर्गीय राधा कृष्ण निवासी प्रेम नगर पेट्रोल पंप वाली गली, बोदला ने क्षेत्र की नाबालिग के साथ सरेराह छेड़छाड़ की। वह उसे जबरन खींचकर ले जाने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर वह भाग निकला। लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह हाथ नहीं आया। परिजनों ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल
भेज दिया है।