अहमदिया हनीफिया कॊलेज के संस्थापक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सिराजुद्दीन आज़ाद को याद किया गया
आगरा। अहमदिया हनीफिया इंटर कॉलेज के प्रांगण में बुधवार को स्वतंत्रता सेनानी हज़रत सिराजुद्दीन आज़ाद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों, विद्यार्थियों, समाजसेवियों, शिक्षाविदों और गणमान्य नागरिकों ने एकत्र होकर उनके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मोहम्मद जमीर ने कहा कि यह संस्थान केवल शिक्षा का केंद्र नहीं बल्कि एक विचार है, जिसे आज़ादी और सामाजिक बदलाव के उद्देश्य से सिराजुद्दीन आज़ाद ने स्थापित किया था।
सभा में कॉलेज प्रबंध समिति के सदस्य मोहिउद्दीन, खालिद, हाजी बिलाल, शाहिद और बल्लू ने उनके जीवन संघर्ष और शिक्षा के प्रति उनके समर्पण को याद किया। सभी वक्ताओं ने युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
वो सिर्फ आज़ादी के सिपाही नहीं, तालीम के रहनुमा थे
मुख्य वक्ता ज़ुल्फ़िकार अहमद ने कहा, सिराजुद्दीन आज़ाद ने शिक्षा को सामाजिक बदलाव का औज़ार बनाया। उन्होंने विद्यालय की नींव सिर्फ दीवारों से नहीं, बल्कि भविष्य की सोच से रखी।
इस अवसर पर अनवरी नीलोवर गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या किरन सिंह, जितेंद्र तिवारी, डॉ. भोज शर्मा, सज्जन, रणविजय सिंह, रेहान, धीरज सिंह, व्योम कुमार पांडे, शाकिब मंसूर, साजिद, हनीफ, डॉ. मदन मोहन शर्मा और अनेक गणमान्य शिक्षाविद् एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
दो मिनट का मौन और संकल्प
सभा के अंत में उपस्थितजनों ने दो मिनट का मौन रखकर सिराजुद्दीन आज़ाद को श्रद्धांजलि अर्पित की। सामूहिक प्रार्थना के साथ उनके जीवन को नमन किया गया। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति गीतों, प्रेरणास्पद भाषणों और उनके जीवन पर आधारित विचारगोष्ठी के साथ हुआ, जिसमें उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
Bottom of Form