खुशबू आमों की, स्वाद मां के हाथों का: प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में हुआ रंगारंग मैंगो फेस्ट

आगरा। गर्मी और बारिश के मौसम में जब आमों की मिठास हर दिल को लुभा रही हो, ऐसे में प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, आगरा ने बुधवार को नर्सरी से कक्षा दो तक के विद्यार्थियों की माताओं के लिए मेंगो फेस्ट"का आयोजन कर इस मधुर ऋतु को विशेष बना दिया।

Jul 2, 2025 - 20:59
 0
खुशबू आमों की, स्वाद मां के हाथों का: प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में हुआ रंगारंग मैंगो फेस्ट
प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में बुधवार को आयोजित मैंगो फेस्ट की एक झलक।

-माताओं के बनाए व्यंजनों से महका स्कूल परिसर, नन्हें बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल

मैंगो फेस्मेंट में अतिथियों के साथ स्कूल निदेशक डॊ. सुशील गुप्ता। 

इस विशेष आयोजन में विद्यालय की शिक्षिका भावना शर्मा तथा छात्राओं प्रियांशी मिश्रा व त्रिशाला कपूर ने निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, निदेशिका श्रीमती सुनीता गुप्ता, प्राचार्य अरविंद श्रीवास्तव, शैक्षणिक प्रमुख रश्मि गांधी, निर्णायक मंडल, अतिथियों व अभिभावकों का स्वागत किया।

बच्चों की प्रस्तुतियां और माताओं का पाक कौशल बना आकर्षण का केंद्र

कक्षा एक के विद्यार्थियों ने जहां आम से जुड़े व्यंजनों पर विशेष प्रस्तुति दी, वहीं नृत्य कार्यक्रम ने सभी को भावविभोर कर दिया। इसके बाद माताओं की मेंगो कुज़ीन प्रतियोगिता में विविध व्यंजनों ने सबका मन मोह लिया।

प्रतियोगिता में ये व्यंजन शामिल रहे

प्रतियोगिता में मैंगो शेक, रबड़ी, आम की बर्फी, आमपापड़, मैंगो राइस, साल्सा, फालूदा, चाट, मैंगो केक, दहीपुरी, अमरखंड, खीर, गोलगप्पे, लड्डू, पायसम आदि व्यंजन शामिल रहे।

निर्णायक मंडल में शामिल थे प्रमुख शेफ

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में रिया गुप्ता – सह-संस्थापक व एग्जीक्यूटिव शेफ (द बंगलो), खाद्य सलाहकार (टू सेंट्स बार एंड किचेन) उमेश कुंडालिया – एग्जीक्यूटिव शेफ (होटल क्लार्क शिराज) कोमिला सुनेजा धर – पेशेवर पेस्ट्री शेफ, फैशन आइकन, सह-संस्थापक (एम-कॊप) आदि शामिल ऱहे।

शेफ्स ने प्रतियोगियों को प्रिजर्वेटिव रहित पाक शैली अपनाने की सलाह दी और व्यंजनों की रचनात्मकता की सराहना की।

इन्होंने जीते पुरस्कार

प्रथम पुरस्कार: श्रीमती पायल कपूर (त्रिशाला कपूर) व श्रीमती कनिका गुप्ता (क्रिशान गुप्ता), द्वितीय पुरस्कार: श्रीमती लक्ष्मी रानी (वंशिका सिंह) तृतीय पुरस्कार: श्रीमती मनीषा (युग), सांत्वना पुरस्कार: डॉ. ऋचा जैमन (मनन गुप्ता), श्रीमती लीना सिंह (खियांश सिंह), श्रीमती शिवानी गोयल (अयांश गोयल)

आरटीई माताओं ने भी बढ़ाया उत्साह

विद्यालय ने आरटीई योजना के तहत पढ़ने वाले 14 छात्रों की माताओं को भी प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर दिया, जिससे समानता व समावेशिता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत हुआ।

ऋतु गुप्ता, सरोज सोढ़ी, डॉ. मुनीश्वर गुप्ता, सुशील यादव, शुभी दयाल की मौजूदगी उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम के समापन पर छात्रा आध्या सिंघल ने आभार व्यक्त किया। आयोजन की मुख्य प्रभारी नवांकुर की समन्वयिका गौरी पचौरी रहीं।

विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि यह मंच अभिभावकों की रचनात्मकता को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ छात्र-शिक्षक-अभिभावक के त्रिकोणीय संबंध को सुदृढ़ करता है।

SP_Singh AURGURU Editor